फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   judicial work will start from today in amethi tehsil after 54 days

अमेठी तहसील में आज से शुरू होगा काम

Thu, 21 Jan 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
judicial work will start from today in amethi tehsil after 54 days
अमेठी। स्थानीय तहसील में बंद चल रहा न्यायिक कार्य 54 दिन बाद शुक्रवार (आज) से शुरू होगा। तहसील पहुंचे नवागत एसडीएम व तहसीलदार ने गुरुवार को बार सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से एक दूसरे का सहयोग करने तथा शुक्रवार से अदालतों के संचालन की बात तय हुई।
विज्ञापन

तत्कालीन एसडीएम योगेंद्र सिंह और तहसीलदार दिग्विजय सिंह की कार्यशैली से नाराज तहसील के अधिवक्ता न्यायिक व कार्यालयों का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे थे। दोनों पक्षों में बात बनते नहीं देख डीएम अरुण कुमार ने 19 जनवरी को दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण तिलोई तहसील कर दिया था।
विज्ञापन

तिलोई से स्थानांतरित होकर आए नवागत एसडीएम महात्मा सिंह और तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर कार्यभार संभाला। इसके बाद दोनों अफसरों ने नेहरू सभागार में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सदाशिव पांडेय तथा सचिव उपेंद्र कुमार शुक्ल की मौजूदगी में तहसील के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसडीएम और तहसीलदार ने आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने और अदालतों के साथ तहसील के अन्य कार्यों का संचालन शुरू करने की बात कही। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों का हित सर्वोपरि है।

अध्यक्ष ने शुक्रवार से सभी न्यायिक कार्य एवं अदालतों का संचालन शुरू कराए जाने की बात एसडीएम और तहसीलदार से कही। 54 दिन बाद अदालतों का संचालन व अन्य न्यायिक कार्य शुरू होने से वादकारियों और फरियादियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर एडवोकेट दया शंकर शुक्ल, जगदंबा प्रसाद शुक्ल, गिरजा शंकर शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र, मो. कुद्दूस, बृजेश कुमार पांडेय, अंजनी पांडेय व सतीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed