फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Joint team took statements in the investigation of the accident, report to DRM

Amethi News: हादसे की जांच में संयुक्त टीम ने लिए बयान, रिपोर्ट डीआरएम को

Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Joint team took statements in the investigation of the accident, report to DRM
निहालगढ़ के पूरे शोहरत रेलवे क्राॅसिंग पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक लाइन को ठीक क
जगदीशपुर (अमेठी)। पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार रात हुए हादसे के सही कारणों का राजफाश अब तक नहीं हो पाया। मामले की सात सदस्यीय टीम ने जांच कर रिपोर्ट डीआरएम को सौंपने की बात कही है। गेटमैन को निलंबित करने के बाद मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से जिम्मेदार बच रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर सोमवार रात 1:45 बजे निहालगढ़ के पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी की चपेट में डंपर के आने के बाद 12 घंटे से अधिक समय तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। इतना ही नहीं रायबरेली-अयोध्या हाईवे से यात्रा करने वालों को भी परिवर्तित मार्ग से जाना पड़ा। हादसे के बाद डीआरएम सचींद्र मोहन शर्मा ने अफसरों संग मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद कुछ भी साफ बोलने से बचते हुए जांच के लिए सात अफसरों की टीम गठित की। गठित अफसरों की टीम ने मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार टीम ने गेटमैन आनंद हर्ष वर्धन, घायल खलासी बस्ती जिले के मरवटिया रुधौली निवासी सोनू चौधरी व स्टेशन मास्टर बत्तीलाल मीना सहित क्राॅसिंग के आसपास मौजूद लोगों का बयान दर्ज किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए टीम ने ट्रैक किनारे करीब 100 मीटर दूर तक बिखरे डंपर के पार्ट्स भी देखे। इतना ही नहीं क्षतिग्रस्त डंपर का मुआयना भी किया। टीम ने मालगाड़ी चालक व संचालक के साथ गार्ड का बयान भी लिया। टीम ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया। सिर्फ इतना बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे डीआरएम को दी जाएगी। कार्रवाई डीआरएम स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दर्ज नहीं हुआ कोई केस : मामले में आरपीएफ पोस्ट निहालगढ़ में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक निहालगढ़ अजय कुमार ने बताया कि ट्रक चालक श्रवण कुमार अभी फरार है। खलासी का अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। संयुक्त टीम की जांच चल रही है।
टीम में शामिल रहे यह अफसर

डीआरएम की ओर से गठित जांच टीम में एसएनटी सिग्नल विभाग के एसएसई सुल्तानपुर चन्दन कुमार, परिचालन विभाग के टीआई लखनऊ टू एसके सिंह, इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर निहालगढ़ संजय कुमार, टीआरडी विभाग के एसएसई हैदरगढ़ रवी सिंह, मैकेनिकल विभाग के सीएलआई वीके गुप्ता वाराणसी (सीडीओ), चीफ सेफ्टी ऑफिसर वीके श्रीवास्तव सुल्तानपुर, आरपीएफ़ पोस्ट निहालगढ़ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार शामिल रहे।

दो घंटे का ब्लॉक लेकर की गई मरम्मत

हादसे में मालगाड़ी के इंजन व डंपर के साथ बैरिकेडिंग, विद्युत पोल, इलेक्ट्रिक वाॅयर, गेटमैन की बाइक आदि उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए थे। रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रात में ही पहुंचकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करवाया। करीब 12 घंटे से बाधित रेलवे ट्रैक पर दोनों दिशाओं से गाड़ियों का संचालन बहाल करवाया। दूसरे दिन बुधवार को भी मरम्मत कार्य चलता रहा। दोपहर 12:45, से 2:45 तक ब्लॉक लेकर कर्मियों ने निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से लेकर पूरे शोहरत रेलवे क्राॅसिंग के करीब 100 मीटर दूर स्थित पीरपुर के पास लगे विद्युत पोल संख्या 964/34 तारों की कसाई करते हुए पोल को सीधा किया। स्टेशन मास्टर निहालगढ़ अमित कुमार ने बताया कि ब्लॉक अवधि में अप लाइन से जुड़े मरम्मत कार्य को पूरा किया गया है। ब्लॉक अवधि में किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है।


टिकट निरस्त कराने के लिए परेशान रहे यात्री

हादसे के बाद सात एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था, जिसकी सूचना प्रसारित की गई। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। बुधवार को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर आरक्षित टिकट कैंसिल कराने आए मोहम्मद अफसर ने बताया कि परिजन आफरीन बानो और सायरा बानो के साथ मुंबई जाने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस से आरक्षण कराया था। टिकट भी कन्फर्म था, लेकिन ट्रेन नहीं आई तो यात्रा नहीं कर सके। बुधवार को टिकट निरस्त कराने आए थे, लेकिन उनका टिकट निरस्त नहीं किया गया। बताया जा रहा है परिवर्तित मार्ग से ट्रेन संचालित होने की सूचना प्रसारित की गई है। ट्रेन संचालित हुई है ऐसे में टिकट निरस्त नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर से बात की। बताया कि अब डीआरएम कार्यालय से संपर्क करेगे। यही हाल कई अन्य यात्रियों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed