फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jhansi, Azamgarh, Ayodhya and Lucknow division teams reached semi-finals

Amethi News: सेमीफाइनल में पहुंची झांसी, आजमगढ़, अयोध्या व लखनऊ मंडल की टीम

Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jhansi, Azamgarh, Ayodhya and Lucknow division teams reached semi-finals
अमेठी ​स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को आठ मंडलों की टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें झांसी, अयोध्या, आजमगढ़ व लखनऊ मंडल की टीमों ने सेमीफाइनल अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन




पहला क्वार्टर हैंडबॉल मैच झांसी और मीरजापुर मंडल टीम के बीच हुआ, जिसमें झांसी मंडल टीम ने 22-14 से मिरजापुर मंडल टीम को पराजित किया। वहीं, दूसरे मैच में आजमगढ़ मंडल टीम ने 25-22 अंक के अंतर से मेरठ मंडल टीम को हराया। तीसरे मैच में अयोध्या मंडल टीम ने 26-23 अंक के कड़ी टक्कर के बीच वाराणसी मंडल टीम को शिकस्त दी। चौथा मैच लखनऊ और गोरखपुर मंडल के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ मंडल टीम ने 21-11 अंक के अंतर से गोरखपुर मंडल टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा। तीसरे दिन प्रतियोगिता में अतिथि समाज सेवी बृजेंद्र शुक्ल, परवेज खान, विनीत शुक्ल, अनिल शुक्ल, सूरज सिंह, संजय यादव, धीरेंद्र सिंह, कमल सिंह और व्यवसायी हिमांशु अग्रहरि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मोसर्रफ खां, शमीम अहमद, परमेंद्र सिंह, तौहीद खान, अमित पांडेय आदि मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed