{"_id":"678bfe1b49f98b4fe9004420","slug":"jewelery-worth-rs-5-lakh-stolen-from-locked-house-amethi-news-c-96-1-ame1002-133358-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बंद मकान से उड़ाए पांच लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बंद मकान से उड़ाए पांच लाख के जेवर
Sun, 19 Jan 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के रस्तामऊ गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से करीब आठ हजार रुपये सहित पांच लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए।
बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के रस्तामऊ मजरे मंगरौली गांव निवासी सूर्यकुमार तिवारी के मकान में छोटे भाई धनंजय तिवारी की पत्नी बच्चों के साथ रहती थी, जो इस समय मायके गई हुई हैं। मकान पूरी तरह बंद पड़ा है। शुक्रवार रात छत से होकर चोर मकान में घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर कपड़े, बर्तन व आठ हजार नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए।
ठंड में परिवार के सदस्यों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। शनिवार को सुबह परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। चोरी की पुष्टि होने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। बीट दरोगा को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।