फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   JCB goes on illegal encroachment in industrial area

औद्योगिक क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Sun, 08 Nov 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
JCB goes on illegal encroachment in industrial area
अमेठी। औद्योगिक क्षेत्र के तकरीबन सर्विस लेन पर अस्थायी रूप से दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाना शुरू कर दिया है। भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जेसीबी मशीन से अवैध अतिक्रमण को खाली करा दिया। इस दौरान दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

इंडस्ट्रीयल एरिया जगदीशपुर की तकरीबन सड़कों पर हुए अवैध अतिक्रमण के चलते आवासीय कालोनियों व फैक्ट्रियों में रह रहे लोगों को जाम समेत कई समस्याओं से हर रोज दो चार होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से कई बार अस्थायी रूप से कब्जा करने वालों को नोटिस देकर अतिक्रमण स्वयं हटाने को कहा गया बावजूद इसके किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जेदारों की मनमानी से आजिज यूपीएसआईडीए के वरिष्ठ प्रबंधक एके आदर्श ने पिछले दिनों डीएम अरुण कुमार को पत्र भेजकर औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर की सड़क संख्या एक से चार, उतेलवा की सड़कों, आवासीय सेक्टर पांच समेत औद्योगिक क्षेत्र की तकरीबन सड़कों व पटरियों पर अवैध निर्माण कतिपय लोगों द्वारा कर लेने से वाहनों तथा आम जनमानस के आवागमन में व्यवधान होने की बात कही थी।
आवासीय सेक्टर कर पटरियों पर अतिक्रमण होने से बरसात का पानी सड़कों पर भरने से उनके क्षतिग्रस्त तथा तीन बार नोटिस देने की बात कहते हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई थी। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर एसडीएम मुसाफिरखाना रामशंकर, सीओ मनोज कुमार यादव, एसओ कमरौली शिवाकांत पांडेय शनिवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों से वार्ताकर उन्हें अतिक्रमण हटाने को कहा था।
बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाने पर रविवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने जेसीबी मशीन से किए गए अस्थाई निर्माण को हटवा दिया। इस मौके पर कमरौली थाने के अलावा एसएचओ जगदीशपुर राजेश सिंह, एसएचओ शिवरतनगंज व क्यूआरटी फोर्स मौजूद रही।

एसडीएम ने बताया कि अभियान लगातार तीन दिनों तक चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। बावजूद इसके दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोबारा अतिक्रमण नहीं हो इसके लिए एसओ कमरौली को निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed