फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jaynagar-Anand Vihar Summer Special and Begumpura were delayed by ten hours

Amethi News: जयनगर-आनंद विहार समर स्पेशल व बेगमपुरा दस घंटे रही लेट

Mon, 13 May 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Jaynagar-Anand Vihar Summer Special and Begumpura were delayed by ten hours
अमेठी सिटी। रविवार को समर स्पेशल के साथ नियमित ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। ट्रेनों के देरी से संचालित होने से यात्रियों को गर्मी में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन


जयनगर-आनंद विहार के बीच संचालित समर स्पेशल में भले ही लोगों को कन्फर्म टिकट मिल गया हो लेकिन, ट्रेन के विलंब से संचालित होने से यात्रियों का पूरा दिन इंतजार में बीत जाता है। रविवार को अमेठी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 6:44 से पहले यात्री पहुंच गए। स्टेशन पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रेन दस घंटा देरी से संचालित हो रही है। दोपहर 2:42 तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उदयराज व रामकरन मौर्य ने बताया कि समय से दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। क्या करें, मजबूरी में प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस भी 10 घंटे देरी से निहालगढ़ स्टेशन पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज संगम के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव के लिए संचालित एकलौती ट्रेन भी तीन घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। ट्रेन से प्रयागराज जाने के लिए गौरीगंज पहुंची नीलम, रानी, कमला व सुषमा ने बताया कि उन्हें वापसी में परेशानी होगी। दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल पांच घंटे तो पंजाब मेल तीन घंटे देरी से अमेठी पहुंची। अन्य ट्रेन भी 30 से 50 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सूचना देने के साथ प्रतीक्षा करने की व्यवस्था वेटिंग हॉल में बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed