फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jansadharan Express will stop at Gauriganj and Amethi stations from today

Amethi News: आज से गौरीगंज व अमेठी स्टेशन पर रुकेगी जनसाधारण एक्सप्रेस

Wed, 13 Mar 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express will stop at Gauriganj and Amethi stations from today
अमेठी सिटी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव अब गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन पर होगा। इसके अतिरिक्त उदयपुर-पाटिलपुत्र तथा इंदौर-पटना एक्सप्रेस निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को आदेश जारी कर बुधवार से ट्रेनों का ठहराव व टिकटों की बुकिंग करने को कहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति जूबिन इरानी ने बीते दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। रेल सुविधाओं के विकास व कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने मंगलवार को आदेश जारी कर बुधवार से ट्रेनों का ठहराव व टिकटों की बुकिंग करने कहा है। रेल मंत्रालय की ओर केंद्रीय मंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मंगलवार को आदेश जारी किया गया है। आदेश में लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर प्रतिदिन आनंद विहार-दानापुर के बीच संचालित होने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार से गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन पर होगा। साधारण कोच की इस ट्रेन के ठहराव से लोगों को आसानी से कम समय में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित उदयपुर सिटी से रवाना होकर पाटिलपुत्र तक जाने वाली पाटिलपुत्र एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को निहालगढ़ में अपने 11:08 बजे पहुंच कर ठहराव के साथ रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09:14 बजे निहालगढ़ में ठहराव के साथ उदयपुर के लिए रवाना होगी। इंदौर पटना एक्सप्रेस भी निहालगढ़ मंगलवार व बृहस्पतिवार को सुबह 7:10 बजे निहालगढ़ पर ठहराव के साथ पटना के लिए रवाना होगी। पटना से रवाना होकर ट्रेन प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार शाम 7:10 बजे निहालगढ़ में ठहराव के साथ इंदौरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने रेल मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में आनंद बिहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव गौरीगंज व अमेठी तथा उदयपुर-पाटिलपुत्र तथा इंदौर-पटना एक्सप्रेस का निहालगढ़ में ठहराव होने की पुष्टि की है। बताया कि बुधवार से सभी ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा।

मिलेगी सहूलियतकेंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि अमेठी के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बुधवार से शुरू होगा। कई अन्य ट्रेनों के ठहराव जल्द ही गौरीगंज स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed