फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jansadharan Express reached Gauriganj five hours late

Amethi News: पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Tue, 16 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express reached Gauriganj five hours late
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह यात्रियों को ट्रेनों की देरी का सामना करना पड़ा। लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल सुबह 9:13 बजे के बजाय 10:14 बजे आई। इसी तरह आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन



इससे दैनिक यात्रियों को तय समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने से परेशानी हुई। स्टेशन पर बार-बार पूछताछ करने के बावजूद संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा सकी। स्थानीय निवासी अंगद कुमार ने बताया कि वे प्रयागराज किसी आवश्यक काम से जा रहे थे, लेकिन ट्रेन की देरी से उनकी योजना बिगड़ गई। नियमित यात्री अवनीश ने कहा कि समय पर ट्रेनें न चलने के कारण वे दफ्तर देर से पहुंचे, जिससे काम प्रभावित हुआ। यात्रियों का कहना है कि दोहरीकरण और विद्युतीकरण के बाद उम्मीद थी कि ट्रेनों की गति और समय में सुधार होगा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। रेलवे के दावों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं। यात्रियों के लिए समय-समय पर सूचनाएं प्रसारित कराई जा रही हैं। वेटिंग रूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि प्रतीक्षा कर रहे लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed