{"_id":"681fa4bed93915db250c6a4a","slug":"jansadharan-express-arrived-three-and-a-half-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-140129-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साढ़े तीन घंटे देरी से आई जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साढ़े तीन घंटे देरी से आई जनसाधारण एक्सप्रेस
Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दानापुर व दिल्ली की यात्रा करना यात्रियों को भारी पड़ा। इसके लिए ट्रेन का इंतजार करने में ही यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर बितानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। शनिवार को डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके अलावा अप जनता एक्सप्रेस के साथ ही कई अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी चलीं।
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर प्रतिदिन अप व डाउन दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन होता है। लेटलतीफी के चलते शुक्रवार रात 11:55 बजे गौरीगंज आने वाली ट्रेन देर रात 3:28 बजे आई। इसी तरह वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस भी शनिवार को दोपहर 12:31 बजे की जगह एक घंटे देरी से 1:45 बजे गौरीगंज आई।
इसी तरह प्रयागराज-ऋषिकेश योगनगरी एक्सप्रेस भी शनिवार को एक घंटा की देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस देरी से गौरीगंज पहुंची।