{"_id":"6744e88e89fbebd22c0f2024","slug":"jansadharan-express-arrived-late-by-1030-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-130118-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 10.30 घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 10.30 घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस
Tue, 26 Nov 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। करीब एक पखवाड़े से गौरीगंज होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। रविवार की रात दिल्ली जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रही, वहीं दिल्ली से आने वाली डाउन ट्रेन 10.30 घंटे की देरी से गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के संचालन में भी विलंब हुआ। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को परेशानी हुई।
सहालग के सीजन में आरक्षित सीट नहीं मिल पाने पर दिल्ली के अधिकांश यात्री प्रतिदिन चलने वाली 22 साधारण कोच वाली जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इसकी लेटलतीफी उन्हें भारी पड़ रही है। इस ट्रेन का गौरीगंज पहुंचने का समय रात 10:55 बजे निर्धारित है। यात्री निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचते हैं, तब पता चलता है कि ट्रेन विलंब से संचालित हो रही है। ऐसे मेें यात्रियों को पूरी रात ठंड में प्लेटफार्म पर बितानी पड़ती है। रविवार की रात यात्री स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि अप जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त है। इससे ट्रेन के यात्री वापस लौट गए।
वहीं, डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस 10.30 घंटे की देरी से सोमवार को 10:37 बजे गौरीगंज आई। डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से आई। दिल्ली-प्रतापगढ पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे, दिल्ली-मालदा टाउन, भोपाल-प्रतापगढ़, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे देरी से संचालित हुईं। अप व डाउन जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अप नीलांचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का संचालन भी एक घंटे देरी से हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन समयबद्ध करने के लिए रविवार को अप व सोमवार को डाउन ट्रेन को निरस्त किया गया है। कोहरे के कारण अन्य ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं।