फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jansadharan Express arrived eight hours late

Amethi News: आठ घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Mon, 13 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express arrived eight hours late
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर रविवार को रेल संचालन प्रभावित रहा। नीलांचल एक्सप्रेस के निरस्त रहने और कई ट्रेनों के निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचने से यात्रियों को असुविधा हुई। सफर की योजना बनाने वाले लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन



आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन रविवार को नहीं हुआ। इस ट्रेन से गौरीगंज और अमेठी स्टेशन से बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों की यात्रा बाधित रही। कई लोगों ने बस और अन्य साधनों का सहारा लिया। दानापुर से दिल्ली जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस शनिवार रात 10:56 बजे गौरीगंज पहुंचनी थी, मगर ट्रेन रविवार सुबह 06:56 बजे पहुंची।
विज्ञापन

करीब आठ घंटे की देरी के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। रातभर रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली संगम स्पेशल भी तय समय सुबह 09:13 बजे के बजाय दोपहर 01:45 बजे पहुंची। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी 50 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। यात्रियों ने बताया कि लगातार देरी से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने से परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारण से डाउन नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। अन्य ट्रेनों के समय को सामान्य करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed