फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jansadharan Express arrived 12 hours late

Amethi News: 12 घंटे विलंब से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Thu, 14 Nov 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express arrived 12 hours late
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। 
अमेठी सिटी। ट्रेनों के विलंब से संचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रेनों के विलंब की स्थिति इतनी खराब है कि उनके पहुंचने का दिन और तारीख तक बदल जा रही है। यात्रियों को पूरी रात ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर इन दिनों दिल्ली व प्रयागराज की ट्रेनों से यात्रा करना चुनौती से कम नहीं है। मंगलवार रात आनंद विहार से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस रात 11: 53 के बजाए बुधवार दोपहर 12:20 बजे, तो दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रात में 23:26 के बजाए दूसरे दिन 12:16 बजे गौरीगंज पहुंची। दानापुर-दिल्ली के बीच संचालित अप जनसाधारण एक्सप्रेस भी गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात 23:55 बजे के बजाए बुधवार दोपहर 11:46 बजे पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

अप जनसाधारण से दिल्ली की यात्रा करने आए राममिलन प्रजापति ने बताया कि कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से इस ट्रेन से जाना था, लेकिन पूरा समय प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा में गुजर गया। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली अप काशी विश्वनाथ से बुधवार यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को पता चला कि पांच बजे तक ट्रेन वाराणसी से ही रवाना नहीं हुई है। ट्रेन कब तक गौरीगंज आएगी, इसकी कोई अधिकृत जानकारी न तो रेलवे की वेबसाइट पर मिल रही थी और न ही स्टेशन मास्टर कुछ बता पाने की स्थिति में थे। फिलहाल पांच घंटे देरी से चलने की संभावना जाहिर की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज संगम की यात्रा करने वाले को हुई। लखनऊ से चलकर सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गौरीगंज सुबह 9:17 के बजाए दोपहर 1:15 बजे पहुंची। इस ट्रेन से यात्रा करने पहुंचीं गंगोत्री देवी, माया कुमारी व कलावती ने बताया कि सोचा था कि गंगा स्नान कर शाम को वापस लौट आएंगे, लेकिन अब रात प्रयागराज में रुकना पड़ेगा। देवतादीन पाल व कमलाकांत ने बताया कि प्रयागराज से मुंबई के लिए उनकी ट्रेन शाम पांच बजे है। सोचा था कि इससे पहुंच जाएंगें, लेकिन अब किराए का वाहन बुक कर जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त पद्मावत एक्सप्रेस, अप व डाउन जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल तथा भोपाल प्रतापगढ़ सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से रहीं। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेनें विलंब से संचालित हुई। ट्रेनों के आगमन की जानकारी समय-समय पर यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed