{"_id":"697515baec1e78de090cb2ea","slug":"janata-express-cancelled-causing-inconvenience-to-passengers-amethi-news-c-96-1-ame1002-157302-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निरस्त रही जनता एक्सप्रेस, यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निरस्त रही जनता एक्सप्रेस, यात्रियों को परेशानी
Sun, 25 Jan 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरे का असर कम होने के बावजूद ट्रेनों का परिचालन अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है। शनिवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अप और डाउन देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिलने पर कई यात्री स्टेशन पहुंचने के बाद वैकल्पिक साधनों की तलाश करते नजर आए।
प्रयागराज संगम पैसेंजर सहित अन्य कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से आईं। आनंद विहार-वाराणसी गरीबरथ एक्सप्रेस लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हुई, जबकि दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर लगभग तीन घंटे देर से पहुंची।
लगातार ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्मों पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ठंड और अव्यवस्था के बीच ट्रेनों की प्रतीक्षा करते हुए सबसे अधिक परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।