फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Janata and Malda Town Express were cancelled

Amethi News: निरस्त रही जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस

Thu, 16 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 16 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Janata and Malda Town Express were cancelled
 गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्र्रेन का इंतजार करते यात्री। 
अमेठी सिटी। बढ़ती ठंड के साथ रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ रही है। बुधवार को जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही तो पद्मावत एक्सप्रेस साढे चार घंटे लेट आई। इसके अलावा कोहरे के चलते अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया।
विज्ञापन

गौरीगंज से होकर गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर रोज देहरादून से वाराणसी के लिए संचालित होने वाली जनता एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। इस ट्रेन से हरिद्वार, लखनऊ, रायबरेली सहित अन्य स्टेशन की यात्रा करने के लिए गौरीगंज पहुंचे लोगों को निराश होना पड़ा। दिल्ली-मालदा टाउन के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन भी बुधवार को निरस्त रही। वहीं, पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। इसके अतिरिक्त भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी भी एक घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। अन्य ट्रेनों का भी परिचालन 50 मिनट से डेढ़ घंटे की देरी से हुआ।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर ट्रेनों के आगमन समय की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed