{"_id":"666cc096f766ec7579061364","slug":"jam-on-tanda-banda-highway-due-to-collision-between-two-trucks-amethi-news-c-96-1-ame1002-120432-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो ट्रकों की भिड़ंत में टांडा-बांदा हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो ट्रकों की भिड़ंत में टांडा-बांदा हाईवे पर लगा जाम
Sat, 15 Jun 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर रणंजय इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार की सुबह आमने-सामने दो ट्रकों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरे ट्रक पर सवार लोगों को मामूली चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए। जिससे आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को किनारे कराया। जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
टांडा-बांदा हाईवे पर रणंजय इंटर काॅलेज के सामने एसीसी सीमेंट फैक्टरी जा रहे ट्रक को सामने से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में मऊ जिले के मेरवाडा गांव निवासी ट्रक चालक पवन यादव (35) पुत्र श्रीनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। खलासी मामूली रूप से जख्मी हुआ।
विज्ञापन
जबकि दूसरे ट्रक का चालक व परिचालक घटना के बाद मौके से भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जख्मी चालक पवन कुमार को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बीच हाईवे पर दोनों ट्रकों के क्षतिग्रस्त होकर खड़े होने से जाम लग गया। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।
एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटवाकर यातायात को चालू करवा दिया गया है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।