{"_id":"6130f8708ebc3e0b132f2eee","slug":"jal-nigam-employees-protested-raising-their-demands-amethi-news-lko5937288185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सड़क पर उतरे जल निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सड़क पर उतरे जल निगम कर्मी
विज्ञापन
12 : गौरीगंज : मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे जल निगम कर्मी।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पांच माह से वेतन नहीं मिलने के अलावा कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलित जल निगम कर्मी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। जुलूस में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेे जल निगम कर्मियों ने एडीएम को ज्ञापन देकर मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
जिले के जल निगम कर्मियों को अप्रैल 2021 से अब तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा उनकी तमाम मांगें भी अरसा पूर्व से लंबित हैं। मांगों को लेकर जल निगम कर्मी पिछले कई दिनों से बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करने के अलावा छिटपुट धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी सड़क पर उतर पड़े। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले कार्यालय से जुलूस निकाल कर कर्मचारी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और चार सूत्रीय मांग पत्र एडीएम वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
मांग पत्र में अप्रैल से अब तक बकाया वेतन समेत अन्य मांगों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस मौके पर संयोजक एसके गंगे समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।