फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jais station will be known as Guru Gorakhnath Dham

Amethi News: गुरु गोरखनाथ धाम के नाम से जाना जाएगा जायस स्टेशन

Wed, 28 Aug 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jais station will be known as Guru Gorakhnath Dham
निहालगढ़ स्टेशन फाइल फोटो
अमेठी सिटी। जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मंजूरी मिल गई है। जायस रेलवे स्टेशन गुरु गोरखनाथ धाम के नाम से जाना जाएगा। जिले के सात अन्य रेलवे स्टेशनों के नाम जिले के प्रसिद्ध मंदिरों व महापुरुषों के नाम से पहचाने जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे ने इन स्टेशनों के नामों के परिवर्तन को मंजूरी देते हुए कोड एलाट कर दिया गया है। इन स्टेशनों के नए नाम से ट्रेन के साधारण व आरक्षित टिकटों की बुकिंग की जाएगी। गौरीगंज के स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि आदेश अभी नहीं मिला है। पत्र मिलते ही बदलाव किया जाएगा। अमेठी जिले से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के पास तो लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम मंगलवार को रेलवे विभाग ने बदल दिए।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा था। केंद्र के अवर सचिव ने प्रदेश सरकार के विशेष सचिव को पत्र जारी किया है। पत्र जारी कर गजट प्रकाशित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजट प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को मुख्य वाणिज्य मैनेजर हरि मोहन ने स्टेशनों का नाम परिवर्तित करने से जुड़ा आदेश जारी किया है। इन स्टेशनों से नए नाम से आरक्षित व साधारण रेल टिकटों की बुकिंग होगी। इसके लिए स्टेशन अधीक्षकों को परिवर्तित नाम को डिस्पले बोर्ड लगाने को कहा गया है।


इन नामों से होगी अब स्टेशनों की पहचान
जिले की कासिमपुर हाॅल्ट को जायस सिटी, जायस रेलवे स्टेशन को गुरु गोरखनाथ धाम, बनी रेलवे स्टेशन को स्वामी परमहंस, मिश्रौली रेलवे स्टेशन को मां कालिकन धाम, फुरसतगंज स्टेशन का नाम पीढ़ी के बाबा तापेश्वर धाम किया जाएगा। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज रेलवे स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवानी धाम, वारिसगंज स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed