{"_id":"6855b2e965cbb67bb800f854","slug":"jairam-became-president-and-mohammad-waseem-became-minister-amethi-news-c-96-1-ame1008-142936-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जयराम अध्यक्ष व मोहम्मद वसीम बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जयराम अध्यक्ष व मोहम्मद वसीम बने मंत्री
Sat, 21 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चुनाव बाद शपथ लेते शिक्षक संघ के घोषित कार्यकारिणी
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की गौरीगंज ब्लाॅक इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज में हुई। पर्यवेक्षक के रूप में रामकृष्ण और संजय कुमार मौर्य शामिल हुए।
अधिवेशन और चुनाव में सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, जिसमें जयराम कनौजिया अध्यक्ष, मोहम्मद वसीम मंत्री, रामराज मौर्य कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन, उपाध्यक्ष ऊषा सिंह, संयुक्त मंत्री राकेश कुमार मिश्र, ऊषा देवी, अनूप कुमार सोनी व आय व्यय निरीक्षक मनोरमा सिंह घोषित किए गए। शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में जिला महामंत्री रमाकांत मौर्य ने कहा कि सम्मानजनक वेतन संगठन के संघर्षों की देन है। शिक्षकों से प्राइवेट स्कूलों से बेहतर कक्षा शिक्षण करने और अभिभावकों का विश्वास जीतने की अपील की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती ने कहा कि शिक्षकों ने सभी तरह के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम किया, कभी पीछे नहीं रहे। निजीकरण की नीतियों को आगे बढ़ाने में जुटी वर्तमान सरकार प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देने और नौकरियां खत्म करने की साजिश कर रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज शिक्षकों से अच्छे काम और स्कूलों में अच्छी पढ़ाई की उम्मीद करता है।
विज्ञापन
समाज के भरोसे पर खरा उतरना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह ने शिक्षकों से समय से विद्यालय जाने, नियमित रूप से शिक्षण कार्य करने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान डॉ. रमेश सिंह, अश्विनी द्विवेदी, अमित पांडेय, श्रीराम सोनी, ऊषा सिंह, गरिमा यादव, अनुपमा सिंह, संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।