{"_id":"6934799407fef65c460f24b5","slug":"iti-building-ready-waiting-for-the-academic-session-to-begin-amethi-news-c-96-1-ame1022-153835-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आईटीआई भवन तैयार, शिक्षण सत्र शुरू होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आईटीआई भवन तैयार, शिक्षण सत्र शुरू होने का इंतजार
Sun, 07 Dec 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल। स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का सात साल पहले संजोया सपना अब साकार होने जा रहा है। अल्पसंख्यक बाहुल्य ब्लॉक के महोना गांव में 8.20 करोड़ से बना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विभाग को हैंडओवर हो चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी शैक्षिक सत्र से यहां शिक्षण और प्रशिक्षण की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा के लिए दूरदराज तक की दौड़ नहीं लगाना पड़ेगी।
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में आईटीआई की स्थापना को मंजूरी मिली थी। शुरुआत में यह सत्थिन गांव में प्रस्तावित था, लेकिन ग्रामीणों ने भूमि को विवादित बताते हुए कोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया, जिसके कारण निर्माण रुक गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने महोना गांव में भूमि आवंटित की। उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड ने 8.20 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन का निर्माण किया है। वर्ष 2018 में इस भवन की आधारशिला रखी गई थी।
कक्षाएं शुरू होने पर युवा यहां इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मैकेनिकल सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। महोना कस्बा निवासी संतोष शुक्ला, शुभम शुक्ला, देवी दयाल शर्मा ने कहा कि आईटीआई के संचालन से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार परक शिक्षा मिलने की सहूलियत होगी और उन्हें तकनीकी शिक्षा के लिए दूर दराज जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण पूरा कर हैंडओवर कर दिया है। अब नए सत्र से प्रवेश प्रक्रिया के लिए निदेशालय से पत्राचार किया जाएगा। नवनिर्मित यह संस्थान पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (ट्रिपल पी) एजेंसी से संचालित होगा।