फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   It takes two hours to reach a doctor, but treatment takes two minutes.

Amethi News: डॉक्टर तक पहुंचने में दो घंटे, इलाज दो मिनट में

Tue, 03 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
It takes two hours to reach a doctor, but treatment takes two minutes.
ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।-संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। मरीजों को चिकित्सकों को दिखाने के लिए करीब दो घंटे लग गए, लेकिन सिर्फ दो मिनट में दवा व परामर्श देकर उन्हें भेज दिया गया। ऐसी स्थिति अधिकांश मरीजों की रही, जिसके चलते उनके चेहरों पर निराशा का भाव दिखा। पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, पैथालॉजी, एक्सरे समेत तकरीबन सभी हर विभाग में मरीज लंबी कतारों में खड़े मिले।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में तैनात एमडी फिजिशियन डॉ. अमित कुमार यादव और डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। दोनों चिकित्सकाें की ओपीडी में सोमवार को करीब 300 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों को परचा बनवाने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा, वहीं ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने में करीब डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन



डॉ. अमित यादव की ओपीडी में पहुंचीं अमेठी की गुलाबा देवी ने बताया कि वह पेट दर्द का इलाज कराने सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंच गई थीं। चिकित्सक के पास पहुंचने में दो घंटे लग गए। बीमारी बताने के बाद चिकित्सक ने दो मिनट में दवा लिख दी। वहीं सुधा ने बताया कि सर्दी, जुकाम के साथ खांसी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब ढाई घंटे बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए नंबर आया, लेकिन महज कुछ देर में उन्हें दवा का परचा थमाकर बाहर भेज दिया गया। डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी में मिली राजपती, मंजू, रामकिशोर,कामना देवी आदि ने भी बताया कि भीड़ के चलते चिकित्सक को दिखाने में दो घंटा लग गए। चिकित्सक थोड़ा और वक्त देकर हमारी बीमारी के बारे में जानते-समझते तो बेहतर होता।



वहीं जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 1252 मरीज पहुंचे। इसमें बुखार के 673, खांसी के 197, जुकाम के 161, जुकाम बुखार के 181, पेट दर्द के 189, लूज मोशन के 93, डायरिया के 11 व शेष अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed