फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   It is difficult to go to Vaishno Devi, I am not getting a confirmed ticket

Amethi News: वैष्णो देवी जाना मुश्किल, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to go to Vaishno Devi, I am not getting a confirmed ticket
अमेठी सिटी। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जुलाई में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है, लेकिन कन्फर्म टिकट न मिलने से लोग परेशान हैं। अमेठी होकर गुजरने वाली अर्चना एक्सप्रेस में सीटें पहले से ही फुल हैं। साधारण कोटे से टिकट नहीं मिलने पर लोग तत्काल कोटे की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ही एकमात्र सीधी ट्रेन है जो सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को अमेठी से होकर गुजरती है। शनिवार को इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 85 से अधिक पहुंच गई। एसी कोचों में भी स्थिति कुछ बेहतर नहीं है। रेलवे कभी-कभी भीड़ के अनुसार स्पेशल ट्रेन चलाता है, लेकिन जुलाई में अब तक किसी अतिरिक्त ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं की यात्रा की योजना लगातार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



मंगलवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मिले संग्राम सिंह और प्रियंका द्विवेदी ने बताया कि उन्हें माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 20 जुलाई की अर्चना एक्सप्रेस में टिकट बुक करानी है, लेकिन वेटिंग 63 तक पहुंच गई। उन्होंने तत्काल कोटे से टिकट लेने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रियंका ने बताया कि अगर उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो सामान्य श्रेणी में ही यात्रा कर दर्शन करने जाएंगे। रेलवे सूत्रों के अनुसार लगातार श्रद्धालु टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे वेटिंग कम नहीं हो पा रही है। जुलाई में धार्मिक यात्रा के चलते भी भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नियमित हो रही बुकिंग
गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अर्चना एक्सप्रेस में नियमित बुकिंग पहले से हो चुकी है। वेटिंग लंबी चल रही है। तत्काल कोटे से प्रतिदिन कुछ यात्रियों को टिकट मिल रहा है, लेकिन सीटें सीमित हैं। रेलवे से स्पेशल ट्रेन की मांग की गई है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed