{"_id":"67d261805ed635bbfd0aa819","slug":"issue-of-railway-project-echoed-in-parliament-house-mp-kishori-lal-sharma-fired-questions-to-government-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: संसद भवन में गूंजा रेल परियोजना का मुद्दा, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सरकार के सामने दागे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: संसद भवन में गूंजा रेल परियोजना का मुद्दा, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सरकार के सामने दागे सवाल
Thu, 13 Mar 2025 10:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:09 AM IST
सार
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि 2013 में रायबरेली से महाराजगंज होते हुए अकबरगंज रेलवे लाइन के साथ ही ऊंचाहार से लेकर अमेठी से गुजरते हुए शाहगंज जाने वाली रेलवे लाइन का शिलान्यास किया गया था। 2013 से अब तक कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इस रेलवे लाइन पर ना तो कोई काम हुआ और ना ही सरकार इस पर कोई समुचित जवाब दे रही है।
विज्ञापन
सांसद किशोरी लाल शर्मा
- फोटो : sansad tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी संसदीय क्षेत्र में रेल लाइन का मुद्दा एक बार फिर संसद में गूंजा। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी संसदीय क्षेत्र और रायबरेली संसदीय क्षेत्र की रेलवे लाइन और रेल परियोजना के मुद्दे को संसद भवन में उठाया। उन्होंने सरकार से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।
सांसद ने संसद सत्र के दौरान अपने भाषण में ऊंचाहार-अमेठी रेलवे लाइन के साथ रायबरेली-महाराजगंज रेलवे लाइन का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार के काम करने की नीयत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इन दोनों रेलवे लाइन पर क्या काम हो रहा है ? कब तक पूरा होगा? सरकार इसका समुचित जवाब दे।
यह भी पढ़ेंः- सीएम योगी बोले: लैंड जिहाद के जरिये पौराणिक स्थलों पर हुआ कब्जा, जो औरंगजेब को चाहते हैं वे रखें अपने बच्चों का नाम
विज्ञापन
इस मुद्दे पर प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है। सरकार की तरफ से कोई भी विकास का कार्य अमेठी के लिए नहीं किया गया। कहा कि यह मुद्दा भी सरकार के लिए जुमला साबित हो रहा है। अमेठी सांसद विकास के मुद्दे पर अपनी आवाज हमेशा उठाते रहेंगे।