फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Is Ramprasad dead or alive...a meeting was held on the instructions of the High Court

Amethi News: रामप्रसाद मरे हैं या जिंदा...हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई बैठक

Wed, 31 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Is Ramprasad dead or alive...a meeting was held on the instructions of the High Court
अमेठी के जंगल रामनगर में ​स्थित पंचायत भवन में बैठक के दौरान मौजूद प्रधान व अफसर। स्रोत : ग्राम
अमेठी सिटी। ब्लॉक अमेठी की ग्राम पंचायत जंगलरामनगर के सेमरहवां गांव में पांच बीघा जमीन के लिए विवाद चल रहा है। रामप्रसाद मृतक हैं या जिंदा, इसके लिए मंगलवार को गांव स्थित पंचायत भवन में हाईकोर्ट के निर्देश पर यह साबित करने के लिए बैठक हुई। पंचायती राज विभाग की ओर से वर्ष 2012 में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो चुका है।
विज्ञापन



बैठक में शामिल ग्रामीणों से अफसरों ने पक्ष-विपक्ष का बयान भी दर्ज किया। पत्नी अपने पति की 13 वर्ष पूर्व मौत होने की बात भी कह रही है। गांव निवासी प्रेमा देवी और बेटी रोशनी का दावा है कि पति व पिता रामप्रसाद उर्फ शिव प्रसाद की वर्ष 2012 में उनकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

आरोप है कि देवर रामू अपने को राम प्रसाद उर्फ शिव प्रसाद बताकर पांच बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं। एक पक्ष अपने को जिंदा तो दूसरा पक्ष अपने पति की मृत्यु होने का दावा कर रहा है। मामले की जड़ रामप्रसाद उर्फ शिव प्रसाद नाम के व्यक्ति की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी दस्तावेजों के अनुसार रामप्रसाद की मृत्यु तीन जनवरी 2012 को हो चुकी है और उनका मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी है। लेकिन रामू नामक व्यक्ति का दावा है कि वही असल रामप्रसाद है और वह जीवित है। उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला पंचायत अधिकारी मनोज त्यागी ने बीडीओ को बैठक के निर्देश दिए। मंगलवार को कार्यवाहक एडीओ पंचायत अनुराग यादव, सचिव विपिन तिवारी की मौजूदगी और ग्राम प्रधान राहुल वर्मा की अध्यक्षता में पंचायत भवन में ग्रामीणों की बैठक हुई।


न्यायालय के आदेश पर खुली बैठक कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी हस्ताक्षर और रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी जाएगी। प्रभारी एडीओ पंचायत अनुराग यादव ने बताया कि मृतक के संबंध में बैठक की गई थी।



पक्ष-विपक्ष के लोगों के हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से न्यायालय भेजी जाएगी। पंचायत के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। जांच टीम ने ग्रामीणों के पक्ष सुने, जिसमें 250 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed