फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Investigation into disappearance of gold till Lucknow, no evidence of incident found

Amethi News: सोना गायब होने की लखनऊ तक जांच, नहीं मिले घटना के साक्ष्य

Sun, 04 Aug 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Investigation into disappearance of gold till Lucknow, no evidence of incident found
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को जनरथ बस से 21 लाख का सोना गायब होने का प्रकरण पेचीदा हो गया है। शनिवार को पुलिस ने कूरियर कंपनी के लोगों के साथ लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन सहित कई जगहों की जांच की है। कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कूरियर कंपनी के एजेंट व मैनेजर से सवाल-जवाब किया गया है, लेकिन स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि संदेह है कि कूरियर कंपनी का एजेंट लखनऊ से सोना लेकर चला था या नहीं। बताया कि बस चालक से लेकर यात्रियों से पूछताछ की गई। कैंटीन पर भी जांच हुई। लखनऊ में भी कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सोना गायब होने के अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घटना ही संदिग्ध लग रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कूरियर कंपनी के एजेंट ने अपने बयान में खुद संदेह जताया कि कंपनी के लोगों ने उसके बैग में सोने का पैकेट रखा ही नहीं और उसे फंसाने की कोशिश की गई है। जिसके चलते उसे लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed