{"_id":"62599197aeafe2025312495b","slug":"internal-assessment-will-be-uploaded-on-the-portal-of-up-board-amethi-news-lko6262505174","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड होगा आंतरिक मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड होगा आंतरिक मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन करने व आंतरिक परीक्षा अंक के आधार पर तैयार कर परिणाम घोषित करने की कवायद तेज हो गई है। परीक्षा से जुड़ी सारी व्यवस्था को हाईटेक करने में जुटे सचिव ने आंतरिक मूल्यांकन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 30 अप्रैल तक समय निर्धारित किया है। प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की आंतरिक परीक्षाओं के अंक भी परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के साथ 199 वित्त विहीन स्कूलों का संचालन माध्यमिक शिक्षा विभाग कराता है। संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2021-22 में हाईस्कूल के 24,763 तो इंटरमीडिएट में पंजीकृत 19,521 समेत 44,284 परीक्षार्थियों ने 24 मार्च से 12 अप्रैल तक 81 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा दी।
बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग इन दिनों मूल्यांकन व परीक्षा परिणाम घोषित करने में जुटा है। बोर्ड परीक्षा के बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और नैतिक, योग, खेल व शारीरिक शिक्षा विषय की लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कवायद सफल हो इसके लिए सचिव ने बोर्ड की वेबसाइट ओपेन करते हुए 30 अप्रैल तक परिषद की वेबसाइट पर आंतरिक मूल्यांकन अपलोड करने का समय दिया है। सचिव का निर्देश मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में स्कूल में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों का आंतरिक परीक्षा के आधार पर मूल्यांकन अंक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। पत्र में निर्धारित समय में आंतरिक मूल्यांकन अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं होने की दशा में विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम बाधित होने की बात कहते हुए प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
होगी नियमित निगरानी: डीआईओएस
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न होने के बाद मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। सचिव के निर्देश पर सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर 30 अप्रैल तक आंतरिक मूल्यांकन अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। प्रतिदिन पोर्टल पर अंक अपलोडिंग की समीक्षा की जा रही है। अंक अपलोडिंग में लापरवाही बरतने की दशा में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।