{"_id":"685af0a385fee7c09e09df4f","slug":"intercity-express-arrived-two-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-143185-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो घंटे देरी से पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो घंटे देरी से पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस
Wed, 25 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी ने मंगलवार को यात्रियों को खासा परेशान किया। सबसे अधिक असर उन दैनिक यात्रियों पर पड़ा जो रोज लखनऊ, रायबरेली या प्रतापगढ़ नौकरी के लिए गौरीगंज से यात्रा करते हैं।
लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 8:42 बजे के बजाय लगभग दो घंटे देरी से 10:37 बजे गौरीगंज स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से रोजाना सरकारी और निजी कार्यालयों में काम पर जाने वाले यात्रियों में देरी के चलते हड़बड़ाहट देखी गई। ट्रेन से उतरते ही लोग किसी तरह समय से कार्यालय पहुंचने की कोशिश में लग गए। लखनऊ से गौरीगंज रोज आने-जाने वाले राजकुमार यादव ने कहा कि अगर रोज यही हाल रहा तो हमारी नौकरी पर असर पड़ेगा। पहले ही समय पर पहुंचना मुश्किल रहता है, ऊपर से ट्रेन भी समय से नहीं चल रही है।
रायबरेली से आने वाली सुनीता त्रिपाठी ने बताया कि पांच मिनट की देरी पर विभागाध्यक्ष फोन कर लेते हैं। अब दो घंटे लेट ट्रेन से पहुंचे तो कौन मानेगा। इसी तरह दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी निर्धारित समय रात 11:56 बजे के बजाय मंगलवार देर रात 2:35 बजे गौरीगंज पहुंची। इस ट्रेन का इंतजार करते-करते कई यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही रात बितानी पड़ी। सुनील मिश्र ने कहा कि वह रात 11 बजे से प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे थे। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस देरी से पहुंची। इंटरसिटी लखनऊ से विलंब से रवाना होने के चलते देरी से पहुंची। यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारी समय-समय पर दी जा रही है।