फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inter marksheets will be distributed to colleges from today

Amethi News: आज से कॉलेजों को बांटे जाएंगे इंटर के अंकपत्र

Fri, 07 Jun 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Inter marksheets will be distributed to colleges from today
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का इंटरमीडिएट अंक पत्र व प्रमाण पत्र का इंतजार बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। बोर्ड ने अंक पत्र व प्रमाण पत्र डीआईओएस कार्यालय पहुंचा दिया है। शुक्रवार से इसे कॉलेजों को बांटा जाएगा। इसके बाद कॉलेज अपने स्तर से छात्रों में इसे वितरित करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित जिले के 36 राजकीय, 25 ऐडड व 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेज में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। इंटर की परीक्षा में जिले में पंजीकृत 10694 बालक व 10358 बालिका परीक्षार्थियों में से 10444 बालक व 10235 बालिका परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 8281 बालक व 9390 बालिका ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन

इंटर पास परीक्षार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने की कवायद में जुटे हैं। इंटर के अंकपत्र व प्रमाण पत्र के बंडल की आपूर्ति डीआईओएस कार्यालय में की गई है। प्रधानाचार्यों को अंकपत्र जारी कर कार्यालय से अंक पत्र व प्रमाण पत्र का बंडल रिसीव कर प्रचार-प्रसार करते हुए परीक्षार्थियों में वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को करना होगा इंतजार
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत जिले के 14526 बालक व 13602 बालिका परीक्षार्थियों में 13630 बालक व 13146 बालिका परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद 10658 बालक व 11996 बालिका ने परीक्षा पास की। 20 अप्रैल को जारी परीक्षा परिणाम के बाद बोर्ड कार्यालय की ओर से अब तक अंक पत्र का बंडल की आपूर्ति नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को भी सिर्फ इंटर के अंक पत्र की आपूर्ति होने से अभी हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को इंतजार करना होगा।

वर्जन
पारदर्शी तरीके से होगा वितरण
बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय इंटर के अंक पत्र का बंडल प्राप्त हुआ है। प्रधानाचार्यों को बंडल प्राप्त कर वितरित करने को कहा गया है। जल्द ही हाईस्कूल के अंक पत्र के बंडल की आपूर्ति होने की संभावना है। छात्र-छात्राओं को अंक पत्र विद्यालय स्तर से ही मिलेंगे।
रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed