{"_id":"6a440e6caf17ae410f053fe4","slug":"inter-district-gang-of-thieves-busted-amethi-news-c-96-1-ame1002-169543-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
Wed, 01 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज थाने में पकड़े गए चोरी के आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
अमेठी सिटी। गौरीगंज कोतवाली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से विभिन्न जिलों में दुकानों की रेकी करता था और रात में शटर तोड़कर इन्वर्टर, बैटरियां व अन्य कीमती सामान चोरी कर तीन पहिया लोडर से दूसरे जिलों में ले जाकर बेच देता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, लोडर, पांच नए इन्वर्टर, 18 नई व आठ पुरानी बैटरियां, 38,400 रुपये, चार मोबाइल तथा चोरी में प्रयुक्त सरिया, हथौड़ा, छेनी और पेंचकश बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि नेता रोड पर संदिग्ध हालात में खड़ी कार की घेराबंदी कर बस्ती जिले के कुनगाई बुजुर्ग निवासी सुभाष चंद्र पाठक, हर्रैया निवासी मनीष कुमार गुप्ता, मोहन वर्मा तथा संग्रामपुर के अमटाही निवासी राजकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया। जांच में कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी मिली, जो थार वाहन की थी।
आरोपियों की निशानदेही पर सैंठा नाला पुल के पास से गिरोह के एक अन्य साथी को लोडर सहित गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और बस्ती समेत कई जिलों में स्थानीय साथियों की मदद से इलेक्ट्रॉनिक दुकानों की रेकी कर चोरी करते थे। आरोपियों ने गौरीगंज कस्बे में पूर्व में हुई दो चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।