फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Instructor suspended, notice to employment officer

अनुदेशक निलंबित, सेवायोजन अधिकारी को नोटिस

Sat, 19 Sep 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Instructor suspended, notice to employment officer
अमेठी। लॉकडाउन के दौरान जिले पहुंचे प्रवासी श्रमिकों के साथ बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए संचालित योजना में लापरवाही बरतना सेवायोजन अधिकारी व अनुदेशक को भारी पड़ा। कामगार/श्रमिक आयोग की बैठक में मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने अनुदेशक को निलंबित करते हुए सेवायोजन अधिकारी से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण काल में लोगों के समाने उत्पन्न रोजगार की परेशानी दूर करने के लिए शासन की ओर से जिले में ही रोजगार देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शासन की ओर से जारी निर्देश के बाद डीएम अरुण कुमार ने शुक्रवार शाम कैंप कार्यालय में कामगार श्रमिक आयोग की बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में अब तक सिर्फ 154 लोगों को रोजगार में नियोजित करने, तीन आनलाइन रोजगार मेला आयोजित कर सिर्फ 62 प्रवासी श्रमिक समेत 207 लोगों को रोजगार देने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों की ओर से रोजगार देने में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने अनुदेशक रमेश कुमार पाल को निलंबित करते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी देवव्रत कुमार से जवाब-तलब किया है। डीएम ने सेवामित्र एप्लीकेशन पर अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने प्रवासी श्रमिकों के साथ बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व पीडी आशुतोष दुबे समेत सभी जिम्मेदार कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed