Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inspector Manjit Singh was popular in the area

Amethi News: क्षेत्र में लोकप्रिय थे दरोगा मंजीत सिंह

Sat, 21 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Inspector Manjit Singh was popular in the area
अमेठी सिटी। कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की शुक्रवार को सड़क हादसे में हुई मौत से जिलेभर के पुलिसकर्मियों और आम जनमानस में शोक व्याप्त है। अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल और सौम्य स्वभाव के कारण वह ग्रामीणों के बीच बेहद लोकप्रिय थे।
विज्ञापन



सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की असमय मृत्यु की खबर शुक्रवार सुबह शहर में फैल गई। जिसने भी यह दुखद सूचना सुनी, वह स्तब्ध रह गया। सुबह से ही कोतवाली में लोगों की भीड़ लगी रही। सभी हादसे की जानकारी लेने पहुंचे। मंजीत सिंह कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर तीन मंधरपट्टी अंतर्गत आने वाले भरथीपुर, गंधरपट्टी, ज्ञानचंद्रपुर, इब्राहिमपुर, पूरबगांव, मंगलपुर, जयरामपुर, बरियापुर, पीथीपुर, घाघूघार, कोरारी गिरधरशाह, गंगौली, सुलतानपुर, लोनियापुर, रायदेपुर, रेभा, चचकापुर और झाऊनेई सहित अनेक गांवों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते थे। कस्बे के व्यापारी भी उन्हें आत्मीयता से याद करते हैं। दरोगा मंजीत सिंह का दुकानदारों से आत्मीय व्यवहार था। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही व्यापारियों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन






मूलरूप से बाराबंकी निवासी थे मंजीत सिंह
मूल रूप से बाराबंकी निवासी मंजीत सिंह लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रहते थे। वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक पद पर नियुक्त हुए थे। अमेठी कोतवाली से पहले वह शिवरतनगंज और फुरसतगंज थानों में तैनात रहे। उनका विवाह पांच वर्ष पहले उर्मिला वर्मा से हुआ था। उनकी दो माह की एक पुत्री भी है। उनकी मौत पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। अंतिम विदाई के लिए अमेठी पुलिस टीम सीओ के नेतृत्व में बाराबंकी रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed