Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Innocent Child Dies After Coming into Contact with Live Fan

Amethi News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत

Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Innocent Child Dies After Coming into Contact with Live Fan
 गौरीगंज के झलही बहोरिकपुर गांव में गमगीन आदित्य के परिजन। -संवाद
शाहगढ़। गौरीगंज क्षेत्र के झलही बहोरिकपुर गांव में रविवार शाम पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 14 माह के मासूम आदित्य तिवारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



परिजनों के मुताबिक आदित्य के पिता संदीप कुमार जामों ब्लॉक में जलनिगम में जेई पद पर तैनात हैं। रविवार शाम आदित्य घर के पास फर्श पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह फर्राटा पंखे के पास पहुंच गया और करंट की चपेट में आ गया। बच्चे की चीख सुनते ही परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद की और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन



बिलखती रही मां, गम में डूबा परिवार
इकलौते बेटे की मौत के बाद मां साधना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटे को याद कर बेसुध हो जा रही थीं। पिता संदीप कुमार भी गहरे सदमे में हैं। परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी शोक में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सावधानी से टल सकते हैं हादसे
अधिशासी अभियंता अभिषेक ने बताया कि खराब वायरिंग और अर्थिंग की कमी के कारण करंट उतरने जैसी घटनाएं होती हैं। समय-समय पर बिजली उपकरणों और वायरिंग की जांच कराते रहने से ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed