फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Information will be available from bar code, what documents are required

Amethi News: बार कोड से मिलेगी जानकारी, क्या क्या दस्तावेज हैं जरूरी

Sat, 16 Dec 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Information will be available from bar code, what documents are required
सेना कार्यालय द्वारा जारी किया गया बार कोड
अमेठी। अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में तैयारी जोरशोर चल रही है। अभ्यर्थियों को क्या-क्या दस्तावेज लाना है, इसकी जानकारी के लिए अब बार कोड जारी किया गया है। इसे स्कैन करते ही रैली स्थल जाने का गूगल लिंक के साथ तिथि एवं भर्ती के वक्त ले जाने वाले दस्तावेज की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन


अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए 19 से 29 दिसंबर तक अग्नि वीर भर्ती चलेगी। अमेठी के साथ जनपद सुल्तानपुर, अयोध्या, आंबेडकर नगर, बस्ती, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता एवं मेडिकल परीक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय ने रैली दस्तावेज बार कोड जारी किया है। जिसके माध्यम से अभ्यर्थी बार कोड स्कैन कर रैली स्थल स्टेडियम पहुंचने का गूगल लिंक, कब से कब तक भर्ती चलेगी उसकी तिथि आदि के साथ रैली में अपने साथ ले जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी उन्हें आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील मोरे के नेतृत्व में अग्नि वीर भर्ती चयन प्रक्रिया कराई जाएगी। वहीं, सेना और स्थानीय पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है।

अभ्यर्थी ये दस्तावेज लाएं
अमेठी। अग्निवीर सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को जारी प्रवेश पत्र में जिला ट्रेड के तहत भर्ती में आने की तिथि और समय दिया गया है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ कक्षा दस व 12 की ओरिजनल मार्कशीट, कक्षा आठ की मूल अंक तालिका लाना है। जिन अभ्यर्थियों ने प्राइवेट से कोई विषय उत्तीर्ण किया है उनके लिए गजट नोटीफिकेशन लाना अनिवार्य है। ओरिजनल मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (एसडीएम के द्वारा जारी किया हुआ), जनरल अभ्यर्थियों के लिए तहसीलदार व ग्राम प्रधान द्वारा छह माह में जारी किया हुआ जाति प्रमाण पत्र लाना है।
हाल ही में जारी किया फोटो ग्राफ युक्त सत्यापित ग्राम प्रधान द्वारा जारी अविवाहित प्रमाण पत्र के साथ ग्राम प्रधान द्वारा जारी फोटोग्राफ युक्त सत्यापित चरित्र प्रमाण पत्र अथवा पुलिस द्वारा जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को 30 पासपोर्ट साइज फोटो, ओरिजनल एनसीसी/आईटीआई/ कम्प्यूटर डिप्लोमा (0 लेवल किया हुआ) तथा आधार कार्ड और आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर लाना होगा।


सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोरे ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रैली दस्तावेज बार कोड जारी किया गया है।

इसको स्कैन कर रैली स्थल डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम पहुंचने का गूगल लिंक, कब से कब तक भर्ती चलेगी उसकी तिथि आदि के साथ रैली में अपने साथ ले जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी उन्हें आसानी से मिल जाएगी।
कहा कि दलालों से सावधान रहते हुए अनुचित माध्यमों का सहारा ना लें। मेडिकल व अन्य में अनफिट होने पर किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed