फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Increase in patients due to seasonal diseases

Amethi News: मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से मरीज बढ़े

Fri, 08 Sep 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Increase in patients due to seasonal diseases
अमेठी। मौसमी बीमारियों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भरमार है। ज्यादातर मरीज मौसमी बुखार के साथ ही अन्य बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में 1382 मरीज अपना उपचार कराने पहुंचे सीजनल बुखार की वजह से लोग कई तरह के रोग से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई दिनों तक बुखार आने पर लोग जहां टायफाइड व पीलिया रोग का शिकार होने के साथ प्लेटलेट्स भी कम हो जा रहा है। हर रोज सरकारी व निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की आमद बढ़ गई है। शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार थी। सुबह से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। दोपहर 11 बजे तक पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही, उधर, अस्पताल बंद होने तक दवा काउंटर पर भीड़ रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1382 मरीज आए जिनमें से 425 बुखार से पीड़ित मिले। इसके अतिरिक्त खांसी के 79, ठंड लगने के 86, जुखाम के 75, लूजमोसन के 78, पेटदर्द के 92, डि हाईडेरशन के 82 तो कनजक्शन के नौ मरीज शामिल रहे। मरीजों की भीड़ इस कदर रही कि लोग चिकित्सक तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। कई बार तो गार्ड बुलाकर मरीजों को लाइन में खड़ा कराया गया। यही स्थिति जांच कराने के लिए पैथालॉजी केंद्र के गेट पर भी रही। यहां सैंपल देने के साथ ही अपनी रिपोर्ट लेने के लिए मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबका हो रहा इलाज
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मौसम की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। कहा कि जिला अस्पताल में तकरीबन सभी बीमारी के विशेषज्ञ की तैनाती है। दो बजे के बाद भी चिकित्सक लाइन में मौजूद मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में दवाओं की प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। सभी मरीजों को अस्पताल में निशुल्क दवा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed