फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Included in the top-5 bodies of Jais and Musafirkhana Mandal

Amethi News: जायस व मुसाफिरखाना मंडल की टॉप-5 निकायों में शामिल

Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Included in the top-5 bodies of Jais and Musafirkhana Mandal
अमेठी सिटी। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में नगर पालिका जायस और नगर पंचायत मुसाफिरखाना अयोध्या मंडल की टॉप-5 निकायों में शामिल हो गई हैं। मंडल, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा स्थान पाने के लिए चारों नगर निकायों में सफाई व्यवस्था संग अन्य सुविधाएं और दुरुस्त करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन




केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी की है। जिले की नगर पालिका जायस को अयोध्या मंडल में चौथा और नगर पंचायत मुसाफिरखाना को पांचवां स्थान मिला है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर जायस को 439वां व राज्य स्तर पर 251वां स्थान मिला है। मुसाफिरखाना को राष्ट्रीय स्तर पर 556वां और राज्य में 277वां स्थान मिला है।
विज्ञापन



रैंकिंग जारी होने के बाद चारों अमेठी, गौरीगंज, जायस व मुसाफिरखाना के 72 वार्डों में सफाई व्यवस्था संग अन्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। निकायों में सर्वेक्षण में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सेवा वितरण सहित 10 मापदंडों और 54 संकेतकों को पूरा करने की कवायद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



निकाय के अफसरों का कहना है कि चारों निकायों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। आने वाले समय में मौके पर ही कूड़ा (सूखा-गीला) अलग-अलग करने व वार्डवार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नाला-नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान, आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्रों में गीला-सूखा कूड़ा के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखवाई जाएंगी। शहरी क्षेत्र की सीमा में आने वाले तालाब व पोखर की सफाई, कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटरों को और सक्रिय किया जाएगा।



नोडल अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया सभी नगर निकायों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। निकायों में सुविधाओं और व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।



निकायों को मिला ओडीएफ प्लस प्लस का प्रमाणपत्र
जिले की चारों निकायों को पिछले वर्ष क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ओडीएफ प्लस का प्रमाणपत्र मिला है। इस बार चारों निकायों को ओडीएफ प्लस प्लस का प्रमाणपत्र मिला है। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed