{"_id":"6488abcec5349578290602d8","slug":"in-the-absence-of-goal-we-cannot-work-in-vidya-bharti-amethi-news-c-96-1-slko1003-495-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लक्ष्य के अभाव में हम नहीं कर सकते विद्या भारती में कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लक्ष्य के अभाव में हम नहीं कर सकते विद्या भारती में कार्य
Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। परतोष स्थित ग्राम भारती में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध जन शिक्षा समिति काशी प्रांत की ओर से आयोजित नव चयनित आचार्य प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षण विधि के साथ अन्य जानकारी शिक्षकों को दी गई। नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के वंदना सत्र में विद्या भारती उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने सर्वांगीण एवं समग्र विकास की कल्पना करते हुए कहा कि सभी को विद्या भारती के लक्ष्य की जानकारी होनी चाहिए। लक्ष्य के अभाव में हम विद्या भारती में कार्य नहीं कर सकते। विद्यार्थी शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित बने।
जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राजबहादुर दीक्षित के कुशल निर्देशन में प्रदेशभर से आए हुए 80 आचार्य छठे दिन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य/प्रांतीय प्रचार प्रमुख संतोष मिश्र, संभाग निरीक्षक अयोध्या प्रसाद, देवेंद्र पांडेय व वीरेंद्र सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राजबहादुर दीक्षित के कुशल निर्देशन में प्रदेशभर से आए हुए 80 आचार्य छठे दिन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य/प्रांतीय प्रचार प्रमुख संतोष मिश्र, संभाग निरीक्षक अयोध्या प्रसाद, देवेंद्र पांडेय व वीरेंद्र सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन