फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   In-laws kicked the woman out of the house, sued

Amethi News: ससुराली जनों ने महिला को घर से निकाला, मुकदमा

Sat, 24 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
In-laws kicked the woman out of the house, sued
गौरीगंज (अमेठी)। कानपुर के यशोदानगर में रह रही महिला को घर से निकालने व प्रताड़ित करने का मामला आया है। महिला के भाई ने शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। इसके बाद अब गौरीगंज कोतवाली में कानपुर निवासी ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कस्बा निवासी राहुल अग्रहरि का कहना है कि उसकी बहन ज्योति की शादी कानपुर के यशोदानगर निवासी रवि अग्रहरि से हुई थी। दो मई 2021 को राहुल के जीजा रवि की मौत हो गई। जीजा की मौत के बाद ससुराली जन संपत्ति पर कब्जा पाने के लिए उसकी बहन ज्योति को परेशान कर लगे। आरोप है कि उन लोगों ने उसकी पिटाई कर सादे कागजात व चेक पर हस्ताक्षर करा लिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर जब राहुल पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता करते हुए बहन को घर से निकाल दिया। तब से राहुल कानपुर के साथ जिले में पुलिस की परिक्रमा कर बहन को न्याय दिलाने के लिए परेशान रहा। बाद में उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ससुराली जन रामराज अग्रहरि, बृजेश कुमार, हेमलता व किरन देवी निवासी यशोदा नगर कानपुर के खिलाफ गौरीगंज थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। एसएचओ अंखड देव मिश्र ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed