{"_id":"61cdf04a8a91cc41ed5b72ae","slug":"in-case-of-teenager-beating-priyanka-tweets-amethi-news-lko611261343","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की पिटाई के मामले में प्रियंका के ट्वीट से गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की पिटाई के मामले में प्रियंका के ट्वीट से गरमाई सियासत
विज्ञापन
22 : संग्रामपुर : पीड़ित परिवार से मुलाकात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अनुसूचित जाति की किशोरी की निर्मम पिटाई से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को प्रियंका वाड्रा द्वारा इस मामले से जुड़ा वीडियो व पोस्ट ट्वीट करने के बाद गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अमेठी पहुंच गए। लल्लू को पीड़िता के घर जाने से रोका गया तो उन्होंने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई जहां से देर शाम कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधि मंडल को पीड़िता के घर ले जाया गया और मुलाकात कराई गई।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुर निवासी नन्हेलाल सरोज की 14 वर्षीय पुत्री को अमेठी शहर स्थित एक बंद कमरे में बर्बरता पूर्वक पीटा गया था। पिटाई से जुड़ा वीडियो 27 दिसंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के तत्काल बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
बुधवार को यही वीडियो प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर करारा तंज कसा। इसके बाद सक्रिय पुलिस ने बुधवार देेर शाम तक अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया। इसके बावजूद गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अमेठी के रामलीला मैदान पहुंच गए।
विज्ञापन
लल्लू का कार्यक्रम मैदान से मार्च निकालकर पीड़िता के घर जाने का था। प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ता रामलीला मैदान स्टेशन तिराहा होते हुए गांधी चौक पहुंचे। यहां पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी को आगे जाने से रोका। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। आगे बढ़ने से रोके जाने पर प्रदेश अध्यक्ष सड़क पर बैठ गए।
समझाने के बावजूद नहीं मानने पर लल्लू समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कांग्रेसियों को गिरफ्तार पुलिस लाइंस ले जाया गया। पुलिस लाइंस में भी लल्लू पीड़िता एवं परिवारीजनों से मुलाकात की जिद पर अड़े रहे। आखिरकार एसडीएम संजीव कुमार मौर्य व सीओ अर्पित कपूर ने लल्लू से बात कर उन्हें आठ लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ गोवर्धनपुर जाने के लिए राजी किया।
प्रतिनिधि मंडल में यह रहे शामिल
संग्रामपुर (अमेठी)। पीड़िता के परिवारीजनों से मिलने जाने के लिए गठित प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, महासचिव विवेकानंद पाठक, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, सुनीता सिंह, रमाकांती, शकील इदरीसी व कमलेश सिंह शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़िता व उसके परिवार को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। उन्हें न्याय दिलाने व संरक्षण देने वालों का नाम जल्द सार्वजनिक करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी द्वारा वृहद आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पाबंद
सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष समेत गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
सेल्फी लेते दिखे कार्यकर्ता
प्रदर्शन में शामिल होने आए कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पुलिस लाइन परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेते दिखाई पड़े। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र व प्रेम नारायण तिवारी, जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. देवमणि तिवारी, ओपी द्विवेदी, डॉ. नरेंद्र मिश्र, राजू पंडित, विनोद मिश्र, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, अशोक सिंह हिटलर, राजीव सिंह, शकील इदरीसी, देवेंद्र शुक्ल, अनूप श्रीवास्तव, प्रेम शंकर द्विवेदी, नीरज त्रिपाठी, दीपक आर्य, अंकित सिंह, प्रेम नारायण तिवारी व शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
अपराधियों को संरक्षण दे रहे भाजपा नेता
अमेठी। अमेठी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ की गई निंदनीय घटना को कई दिन हो गए। लेकिन शासन प्रशासन की नींद तब टूटी जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर आंदोलन की धमकी दी। लल्लू ने कहा कि प्रशासन को पता होगा कि अपराधियों को अमेठी का कौन सा भाजपा नेता संरक्षण दे रहा है। संरक्षण दाता का नाम क्या है। इसे क्यों उजागर नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेठी में ही नहीं हाथरस में हुई घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया लेकिन सरकार बेेशर्म बनी हुई है। आगरा, गोरखपुर व खलीलाबाद में हुई घटना भी सभी जानते हैं। भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोग और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज हम शांतिपूर्ण ढंग से मार्च कर रहे थे लेकिन तानाशाह सरकार के निर्देश पर हमें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में डाल दिया गया। कहा कि आज सुबह महासचिव विवेकानंद पाठक पीड़िता के घर गए थे। उसे कहीं अन्यत्र रख दिया गया है। सामने नहीं लाया जा रहा है। साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी और संरक्षण दाता आरोपियों को बचाने में लगे हैं। कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। जब तक संरक्षण दाता की गिरफ्तारी नहीं होती और बेटी को न्याय नहीं मिलता हमारी पार्टी और कार्यकर्ता अमेठी की बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
स्मृति ईरानी के विरोध में नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। आरोपी राजेश के तो राजेश स्मृति के बेहद करीबी हैं। इस दौरान कांग्रेसियों के हाथ में राजेश अग्रहरि के साथ आरोपियों की फोटो का पोस्टर भी लहरा रहे थे। कांग्रेसियों ने स्मृति व राजेेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संरक्षण दाताओं को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

19 : अमेठी : कांग्रेसियों को पीड़ित के घर जाने से रोकते पुलिस कर्मी। -संवाद- फोटो : AMETHI

20 : अमेठी : ककवा रोड स्थित पुलिस लाइन में अभिरक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठे प्रदेश - फोटो : AMETHI