फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Important filed burned in collectorate fire

Amethi News: निर्वाचन कार्यालय में लगी आग, सैकड़ों फाइलें राख

Sun, 08 Jan 2023 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Important filed burned in collectorate fire
12 : गौरीगंज : जलकर राख हुए जिला निर्वाचन कार्यालय के अभिलेख। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल पर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। कार्यालय से धुआं व लपटें उठते देख कलेक्ट्रेट में मौजूद होमगार्ड व पीआरडी के जवान घबरा गए। सूचना मिलते ही अफसर भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों की मौजूदगी में कार्यालय का ताला तोड़कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक अति महत्वपूर्ण सैकड़ों फाइलें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश होने के कारण रविवार को कलेक्ट्रेट में सन्नाटा था। इसी बीच कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड ने सुबह करीब 10 बजे प्रथम मंजिल पर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से धुआं व आग की लपटें उठते देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना कर्मचारियों के माध्यम से अफसरों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश कुमार व एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर टीम पहुंचती इसके पहले एसडीएम की मौजूदगी में कर्मियों ने हथौड़ी से कार्यालय गेट का ताला तोड़ा। कार्यालय का ताला तोड़ा गया तो पूरा कमरा आग व धुएं से भरा हुआ था।
विज्ञापन

कमरे में घुसते ही कर्मचारियों ने बिजली काटने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी कलेक्ट्रेट पहुंच गई। पानी का पाइप कार्यालय के अंदर ले जाने के लिए खिड़की में लगे शीशे तोड़े गए। पाइप अंदर पहुंचने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी पूनम व पंकज की मेज व उसके आसपास जल रही फाइलों को बाहर निकालकर उन्हें बुझाकर बचाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से मतदाता सूची पुनरीक्षण, एमएलसी चुनाव की तैयारियों व भुगतान से जुड़ी महत्वपूर्ण पत्रावलियां जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के कुछ देर बाद एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ गौरीगंज मयंक द्विवेदी व डीएम राकेश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे और कार्यालय का निरीक्षण किया। दोपहर तीन बजे अयोध्या से आई विद्युत सुरक्षा की टीम ने भी कार्यालय में आग लगने के कारणों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि यदि आग के बारे में कुछ देर और पता नहीं चलता तो एडीएम न्यायिक, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एलआरसी व पंचायत चुनाव कार्यालय भी चपेट में आ जाते।
निर्वाचन आयोग को भेजी गई जानकारी
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यालय में आग कैसे लगी इसकी जांच पुलिस के अलावा उप निदेशक विद्युत सुरक्षा अयोध्या भी करेंगे। अग्निकांड के बाद कार्यालय कर्मियों को बुलाकर यह पता लगाया जा रहा है कि कौन सी व कितनी महत्वपूर्ण फाइलें जली हैं। आग लगने के बारे में कार्यालय मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सूचित कर दिया गया है।
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
कार्यालय की प्रभारी एडीओ पूनम की तहरीर पर गौरीगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आग का केस दर्ज किय है। पुलिस भी अपनी जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है आग की वजह शॉर्ट सर्किट है या कुछ और।

दो साल पहले भी लगी थी आग
दो साल पहले भी निर्वाचन कार्यालय के स्टोर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। हालांकि उस समय अफसरों द्वारा यही बताया गया था कि स्टोर में रखे गए अभिलेख बहुत काम के नहीं थे।

14 : गौरीगंज : अग्निकांड की सूचना के बाद रविवार सुबह निर्वाचन कार्यालय पहुंच अभिलेख देखते एसडीएम रा

14 : गौरीगंज : अग्निकांड की सूचना के बाद रविवार सुबह निर्वाचन कार्यालय पहुंच अभिलेख देखते एसडीएम रा- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed