{"_id":"6a738b02e5adae44a905df24","slug":"impact-of-viral-infection-rises-1200-patients-visit-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1002-172623-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वायरल का असर बढ़ा, जिला अस्पताल पहुंचे 1200 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वायरल का असर बढ़ा, जिला अस्पताल पहुंचे 1200 मरीज
Thu, 06 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी कक्ष में मरीज देखते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव, बारिश और उमस का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने से संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ गया। अस्पताल में 1200 नए मरीज पहुंचे। भीड़ के कारण पंजीकरण काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीजों और तीमारदारों को उपचार के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में 619 बुखार, 105 सर्दी-जुकाम, 97 खांसी, 96 पेट दर्द, 89 दस्त, 86 डिहाइड्रेशन और 136 मनोरोग के मरीज पहुंचे। शेष मरीज अन्य बीमारियों के इलाज के लिए आए। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर भीड़ रही। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दवा वितरण केंद्र पर भी कतारें लगी रहीं।
रोशनी ने बताया कि सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद करीब तीन घंटे में डॉक्टर को दिखा सकीं। रामकरन ने बताया कि बुखार, बदन दर्द और दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल आना पड़ा। जयश्री अपने पांच वर्षीय बेटे रोशन को तेज बुखार और उल्टी की शिकायत पर लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर ओपीडी का संचालन सामान्य समय से एक घंटे अधिक कराया गया। अस्पताल में दवाओं और जांच की पर्याप्त व्यवस्था है, ताकि सभी मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।