{"_id":"6a398b6bab4b61ee300c4564","slug":"impact-of-heat-rise-in-hospital-patients-amethi-news-c-96-1-ame1008-168884-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी का असर, अस्पताल में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी का असर, अस्पताल में बढ़े मरीज
Tue, 23 Jun 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी, उमस और धूल भरे मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1400 मरीज पहुंचे। इनमें एलर्जी, बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। मरीजों की भीड़ के कारण कई लोगों को चिकित्सकों तक पहुंचने के लिए दो घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
दोपहर 12:30 बजे जिला अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी थी। गोद में बीमार बच्चों को लिए महिलाएं, बुजुर्ग और युवा अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार बुखार के 491, सर्दी-जुकाम के 248, खांसी के 147, पेट दर्द के 115, दस्त के 93 और डिहाइड्रेशन के 153 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
गौरीगंज के जुडियापुर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि पांच दिनों से नाक से लगातार पानी बहने और आंखों में खुजली की समस्या बनी हुई है। अमेठी के श्यामलाल सांस फूलने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे, जबकि जामों की सावित्री देवी बुखार और कमजोरी से परेशान मिलीं।
विज्ञापन
सैंठा निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि खांसी और सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल आना पड़ा। फिजिशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि गर्मी, उमस और धूल के कारण एलर्जी, सांस व वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में बदलाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूल से बचाव करने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं व इन्हेलर का नियमित उपयोग करने की सलाह दी।