फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Immunization of vaccinated children started

टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण शुरू

Sat, 26 Sep 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Immunization of vaccinated children started
अमेठी। विभिन्न बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब तीन माह तक बंद रहा टीकाकरण कार्यक्रम फिर संचालित हो गया है। टीकाकरण के लिए विभिन्न आयु वर्ग के 1.7 लाख बच्चे चिन्हित किए गए हैं। सीएमओ ने सभी अस्पताल अधीक्षकों को पत्र जारी कर बचाव प्रबंध के साथ टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नवजात से पांच वर्ष के तक बच्चों को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रसव के बाद से ही कई चरणों में विभिन्न टीके लगाए जाते हैं। जिले में शून्य से पांच वर्ष तक चिन्हित 54,446 बच्चों में 14,433 बच्चों को बीसीजी तो 16,178 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन, हेपेटाइटिस, रूबेला व जापानी बुखार का टीका लग चुका है।
विज्ञापन

इसी तरह एक वर्ष से दो वर्ष तक के चिन्हित 49,557 में 16,327 बच्चों को जापानी बुखार बीपीटी व एमआर टीका तो पांच वर्ष के 44,557 में 10967 बच्चों को बीपीटी-2 का टीका विभाग की ओर लगाया जा चुका है। टीकाकरण अभियान के दौरान कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान जिले में टीकाकरण कार्य बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन का निर्देश मिलने के बाद सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने जिले में टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्देश देते हुए पिछले दिनों अस्पताल अधीक्षकों को पत्र जारी कर चुके हैं। पत्र में टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed