{"_id":"6650ee3c3f3bbc8af706a934","slug":"immense-employment-opportunities-are-available-in-aviation-sector-amethi-news-c-96-1-gon1004-119284-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विमानन क्षेत्र में उपलब्ध हैं रोजगार की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विमानन क्षेत्र में उपलब्ध हैं रोजगार की अपार संभावनाएं
Sat, 25 May 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 May 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
विमानन चौपाल का उदघाटन करते हुए
फुरसतगंज (अमेठी)। विमानन चौपाल-2024 का आयोजन शुक्रवार को राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में किया गया। इस दौरान विमानन उद्योग के पेशेवर, विशेषज्ञ व आरजीएनएयू के छात्रों ने इस क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा की। विभिन्न क्षेत्रों में विमानन में उभरती विमानन अवसंरचना तथा रोजगार अवसर चौपाल का विषय था।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के दौरान, आरजीएनएयू के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एसएल हरि कुमार ने शिक्षाविद् और विमानन उद्योग के विशेषज्ञों का स्वागत किया और विमानन चौपाल -2024 के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर एचएएल प्रबंधक अकादमी के रजिस्ट्रार डॉ. वर्गीस जोसेफ ने विमानन उद्योग के विकास व विभिन्न शिक्षा अवसरों के बारे में बताया। एम/एस अदानी एयरपोर्ट्स, सीसीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ के मुख्य एचआर प्रबंधक अभिषेक कुमार ने छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एयरपोर्ट उद्योग की कौशल आवश्यकता के विभिन्न पहलुओं पर सुझाव दिए, और एयरपोर्ट पर कैरियर के विभिन्न अवसरों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
कौशल विकास और प्रशिक्षण पर जोर
विमानन चौपाल की प्रमुख बातों में से एक विमानन क्षेत्र में कौशल विकास और प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देना था। विशेषज्ञों ने तेजी से विकसित हो रहे उद्योग के साथ बने रहने के लिए निरंतर सीखने और कौशल बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने और विमानन में उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर मार्गों में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए एक मंच भी प्रदान किया। इस मौके पर संस्थान के अधिकारी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।