फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Image of four aided colleges will change with Rs 3.07 crore

Amethi News: 3.07 करोड़ से बदलेगी चार अनुदानित कॉलेजों की तस्वीर

Sat, 16 Nov 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Image of four aided colleges will change with Rs 3.07 crore
अमेठी सिटी। जिले के चार सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों की तस्वीर जल्दी बदली नजर आएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत 3.07 करोड़ रुपये से इन कॉलेजों के कायाकल्प को मंजूरी दी है। स्वीकृति के साथ ही प्रस्तावित कार्य शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 92 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को सुविधा युक्त माहौल में गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में सुविधाएं बढ़ाने की कवायद में लगा है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, निर्माण व अवस्थापना सुविधाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के चयनित चार एडेड इंटर कॉलेजों को शामिल किया गया है। इसमें अमेठी के रामनगर में स्थित रणवीर इंटर कॉलेज के लिए 88.7 लाख, गौरीगंज के किटियावां स्थित श्री निषाद राज इंटरमीडिएट कॉलेज व पंडरी स्थित गोपाल इंटर कॉलेज के लिए 62.5-62.5 लाख रुपये तथा मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज के लिए 93.75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


स्वीकृत धन में 75 फीसदी धनराशि शासन की ओर से व 25 फीसदी धनराशि कॉलेज की ओर से खर्च होगी। स्वीकृति के बाद शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में चारों अनुदानित कॉलेजों के लिए 92 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इसके बाद कालेज प्रबंधन, माध्यमिक शिक्षा विभाग की निगरानी में निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करने में जुटा है। कॉलेजों में प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद करीब पांच हजार विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजक्ट के तहत होंगे यह काम
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत शैक्षिक कक्ष, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, साइकिल स्टैंड, बहुउद्देश्यीय हॉल, सोलर प्लांट की स्थापना होगी। साथ ही पुस्तकालय व स्टाफ रूम को अन्य सुविधाओं से लैस करने के साथ ही भवन मरम्मत व रंगाई-पुताई का काम किया जाएगा।
संयुक्त खाते में जमा होगी धनराशि
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत शासन से स्वीकृत 75 फीसदी व प्रबंध तंत्र की 25 फीसदी धनराशि संयुक्त बैंक खाते में जमा होगी। किस्तवार कार्य पूर्ण होने व उसके सत्यापन के बाद डीआईओएस, वित्त एवं लेखाधिकारी तथा प्रबंधक के संयुक्त हस्ताक्षर से धनराशि की निकासी हो सकेगी। पहली व दूसरी किस्त में 40-40 फीसदी व अंतिम किस्त में 20 फीसदी धनराशि जारी होगी।


लोक निर्माण विभाग करेगा निगरानी
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत कॉलेजों में प्रस्तावित कार्य को प्रबंध तंत्र की ओर से चयनित ठेकेदार करवाएगा। जिलाधिकारी निशा अनंत के निर्देश पर कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को मिली है। प्रांतीय खंड को समय-समय पर प्रयुक्त सामग्री की जांच कर उपभोग प्रमाण पत्र के साथ गुणवत्ता रिपोर्ट भी देना होगी। इसके आधार पर ही दूसरी व अंतिम किस्त राशि जारी होगी।




चालू वित्तीय वर्ष में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले में कुल 25 कॉलेजों में चार का चयन हुआ है। प्रोजेक्ट के लिए पहली किस्त के रूप में 40 फीसदी धनराशि जारी हुई है। नियमानुसार प्रस्तावित कार्य करवाया जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed