फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Illegal cutting of trees instead of plantation on world environment day

एक तरफ पौधरोपण दूसरी ओर अवैध कटान

Sun, 05 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal cutting of trees instead of plantation on world environment day
37 : सिंहपुर : टेढ़ई गांव में काटा गया आम का पेड़। -संवाद - फोटो : AMETHI
सिंहपुर (अमेठी)। एक ओर रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव-गांव पौधरोपण कराया जा रहा था। वहीं सिंहपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े हर भरे पेड़ों की कटान हो रही थी। रविवार को वन माफियाओं ने आम का एक विशाल पेड़ काटकर गिरा दिया। पुलिस व वन विभाग को इसकी शिकायत हुई तो मामूली जुर्माना कर मामले को रफा दफा कर दिया। वन कर्मियों एवं पुलिस की सांठ गांठ से वन माफिया लगातार क्षेत्र को वीरान बना रहे हैं।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के टेढ़ई गांव का है। यहां शनिवार को पेड़ कटान शुरू हुई। यह कटान रविवार को भी जारी रही। काटे जा रहे आम के पेड़ की शिकायत सीधे डीएफओ एमएन सिंह से की गई तो उन्होंने तिलोई रेंज के अफसर जाहिर मिर्जा को वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया तो उन्होंने भी अपने एक मातहत जिसका पद माली का है उसे कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन

ताज्जुब तो तब हुआ जब डीएफओ के द्वारा तिलोई रेंज को अवैध कटान की सूचना आते ही आधा कटा पेड़ छोड़कर ठेकेदार व लेबर मौके से फरार हो गए। जब डीएफओ को ठेकेदार का नाम बताया गया तो साढ़े छह हजार का जुर्माना किया गया। गौरतलब है कि शिवरतन गंज थाना क्षेत्र में अठ्ठारह स्थानों से वन माफिया आम, महुआ, शीशम के पेड़ों की कटान कर लकड़ी पार करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे लकड़ी ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं और वह बड़े साहस के साथ पेड़ों की कटान करवा रहे हैं। मामला पकड़ में आने के बाद विभाग अपनी इज्जत बचाने के लिए ठूंठ पर जुर्माना कर पर्दा डालने का काम कर रहा है। इस ताजा कटान के बारे में जब वन विभाग के अधिकारी से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि कार्रवाई की जा चुकी है।

15 दिनों में काट डाले हरे-भरे पेड़
क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान तेजी से चल रहा है। बीते पंद्रह दिनों में गड़रिया के पुरवा में शीशम, कोलवा मजरे पन्हौना में आम व जामुन, पन्हौना में आम व महुआ, धौकल पुरवा मजरे खारा में आम व जामुन, पडरावां में नीम व शीशम, रामपुर पंवारा में आम, रतवलिया मैंझार में आम, जामुन व शीशम, पेंडारा में सागौन, इटहिला में आम, कुकहा में आम, चौबे के पुरवा में आम व महुआ, सातन पुरवा में शीशम, बखत पुरवा में शीशम, जामुन व गुलर, नौखेड़ा में आम व महुआ की पूरी बाग, ऊसर पुरवा में आम, अहोरवा भवानी में नर्सरी के पास चार आम का पेड़, अहोरवा भवानी में जामुन नीम आम, बेनीपुर में आम, भिखारीपुर में आम, और गंभीर शाह के पुरवा में आम व महुआ की कटान हुई। प्रभागीय वनाधिकारी एमएन सिंह ने बताया की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed