{"_id":"60faef5f8ebc3e583b1775ff","slug":"illegal-construction-work-on-government-land-stopped-amethi-news-lko588157357","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण पर रोक
विज्ञापन
07 : गौरीगंज : तहसील क्षेत्र के बाबूपुर गांव में अवैध निर्माण की जांच करने पहुंची राजस्व टीम।
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम गौरीगंज से की थी। प्रकरण दो सुमदाय के बीच का होने के चलते एसडीएम ने नायब तहसीलदार व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निर्माण कार्य बंद करा दिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम संजीव कुमार मौर्य को शिकायती पत्र देकर ग्राम समाज की भूमि पर दूसरे समुदाय के दबंगों द्वारा अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की। एडीएम ने प्रकरण दो सुमदाय के बीच का होने के चलते तत्काल नायब तहसीलदार आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में राजस्व टीम को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने भूमि की माप कराई तो वह ग्राम समाज की निकली। नायब तहसीलदार ने कब्जेदारों को उक्त भूमि पर किसी तरह का निर्माण करने से मना करते हुए दोबारा निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने बताया कि निर्माण कार्य कर रहे लोगों को मना कर दिया गया है। मौजूद ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने की हिदायत देते हुए विवाद करने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। राजस्व टीम के साथ मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।