{"_id":"673508b3ff9e683ee7095856","slug":"if-you-want-more-fertilizer-then-buy-it-from-the-market-here-dap-mixture-and-nano-will-be-available-amethi-news-c-96-1-ame1008-129393-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खाद ज्यादा लेनी है तो बाजार में लीजिए, यहां डीएपी, मिक्सचर व नैनो साथ मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खाद ज्यादा लेनी है तो बाजार में लीजिए, यहां डीएपी, मिक्सचर व नैनो साथ मिलेगी
Thu, 14 Nov 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित इफको किसान केंद्र पर लगी किसानों की लाइन।
अमेठी सिटी। जिले में डीएपी की मारामारी को लेकर प्रशासनिक दावे फेल नजर आ रहे हैं। रैक आने के तीसरे दिन भी कई साधन सहकारी समितियों पर डीएपी का जहां एक भी दाना नहीं पहुंचा, वहीं कुछ समितियों पर डीएपी पहुंची तो बिक्री के लिए कोड नंबर ही नहीं मिला। इफको केंद्रों पर तो हालात यह हैं कि किसानों को जबरन डीएपी, मिक्चर व नैनो साथ दिया जा रहा है। ऐसे में किसान हंगामा काट रहे हैं। वहीं, केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगी पुलिस सिर्फ औपचारिकता निभाकर चली जाती है।
जिले में करीब 1361.28 एमटी डीएपी व एनपीके सोमवार देर शाम रैक पहुंचा था। बुधवार को हालात यह हैं कि अभी तक सभी साधन सहकारी समितियों तक डीएपी व एनपीके नहीं पहुंच पाई है। अमेठी तहसील स्थित ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड कोरारी गिरधरशाह, महराजपुर, गडेरी, खरगपुर, भादर, मिसरौली, राजापुर अमेरुआ में बुधवार तक डीएपी का एक भी दाना नहीं पहुंच पाया। वहीं, अमेठी के बाईपास स्थित इफको सेवा केंद्र पर बुधवार सुबह किसानों की भारी भीड़ लग गई। यहां पर किसानों को एक बोरी डीएपी, एक मिक्चर व एक बोतल नैनो साथ में वितरित की जा रही थी। जिसपर किसान हंगामा काटने लगे।
यहां पुलिस फोर्स पहुंची तो किसान कतार में लगे। किसानों ने अधिकारियों पर जमकर आरोप लगाए। सपा नेता जयसिंह यादव ने जिला कृषि अधिकारी से बात की उसके बाद किसान शांत हुए। वहीं, गौरीगंज इफको केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ लगी हुई थी। यहां किसान आपस में धक्का-मुक्की कर काउंटर तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे थे। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ खानापूरी करने आई और चली गई।
विज्ञापन
कोरारी गिरधरशाह स्थित समिति के सचिव ने बताया कि डिमांड की गई है, लेकिन अभी डीएपी नहीं मिली। वहीं, दरपीपुर साधन सहकारी समिति के सचिव राम मूर्ति यादव ने बताया कि 150 डीएपी व 50 एनपीके पहुंची है लेकिन डीडी कोड नहीं मिलने से वितरण कार्य नहीं हो पा रहा है। यहां पर किसान पूछकर लौट रहे थे।
अमेठी। इफको केंद्र अमेठी पर 600 बोरी डीएपी व 600 बोरी एनपीके पहुंची है। बुधवार को भी कुछ उर्वरक उतारा जा रहा था। यहां पर कतार में लगे जंगल टिकरी निवासी अपूर्व मिश्र ने कहा कि वह सुबह छह बजे से लाइन में लगे हैं। एक बोरी डीएपी, एक बोरी एनपीके के साथ नैनो डीएपी एक बोतल जबरन देने का आरोप लगाया। कहा कि मौजूद कर्मी ने कहा कि 22 को फिर रैक आएगी उसके बाद ज्यादा खाद लेना, नहीं तो बाहर बाजार से लेलो। किसान राजेंद्र देव मिश्र ने कहा कि उन्हें 18 बीघा गेंहू की बोआई करनी है। सुबह पांच बजे से लाइन में लगने के बाद 18 बीघा की खतौनी दी, तो मात्र दो बोरी डीएपी, दो बोरी एनपीके व दो बोतल नैनो डीएपी पकड़ा दी।
अधिवक्ता व बुजुर्ग किसान त्रियुगी नारायण मिश्र ने कहा कि उन्हें सिर्फ दो बोरी डीएपी लेनी है। लेकिन यहां एक बोरी डीएपी, एक मिक्सचर व एक बोतल नैनो जबरन दी जा रही है। कहा कि सिर्फ दो बोरी डीएपी का पैसा है, और पैसा नहीं है। सुबह पांच बजे से लाइन में लगे हथकिला निवासी किसान अजय कुमार तिवानी ने कहा कि उन्हें 10 बीघा गेंहू की बोआई करनी है। यहां सिर्फ एक बोरी डीएपी, एक बोरी एनपीके व एक बोतल नैनो जबरन दी जा रही है।
किसी तरह मिला टोकन, फिरभी नहीं मिल रही खाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज इफ्को केंद्र पर बुधवार को हालात बेहद खराब रहे। यहां किसान आपस में बहस कर लाइन में घुस रहे थे। काउंटर कर नजारा यह था कि जो घुस गया वह बाहर नहीं निकल सकता और जो बाहर था वह घुस नहीं पा रहा था। दुर्गन भवानी निवासी रामरती ने बताया कि मंगलवार को दिनभर लाइन में लगने के बाद टोकन किसी तरह मिला था। आज पांच बजे से ही लाइन में लगी थी। एक बजे खाद मिली तो एक बोरी डीएपी व एक बोतल नैनो साथ में पकड़ा दिया। इसी गांव के निवासी राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार को दिनभर लाइन लगाने के बाद टोकन मिला था। कतार में लगे थे लेकिन लोग जबरन उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिए, अब घुसने नहीं दे रहे हैं।
चोरी हो गया मोबाइल नहीं मिली खाद
गौरीगंज इफको केंद्र पर कतार में लगी सुमन यादव ने बताया कि धक्का मुक्की में किसी ने उनका 10 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल पार कर दिया है। कहा कि खाद भी नहीं मिली। कहा कि केंद्र पर पुलिस होती और कतार में लोग लगते तो उनका मोबाइल चोरी न होता।
पहुंचाई जा रही खाद
एआर सहकारिता मित्रसेन वर्मा ने बताया कि जिले में 75 संचालित समितियों पर डीएपी व एनपीके पहुंचाई जा रही है। जिन समितियों को डीडी काेड नहीं मिला है, सूचना पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी को जबरन नैनो डीएपी नहीं दी जा रही है।
उर्वरक की कोई कमी नहीं होने पाएगी
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया है कि जिले में 13,794 एमटी यूरिया, 2470 एमटी डीएपी, 107 एमटी पोटास, 1790 एमटी एनपीके व 2110 एमटी सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है। बृहस्पतिवार को रायबरेली से 500 एमटी डीएपी और 135 एमटी टीएसपी आ जाएगी। जितनी किसान को जरूरत है उतनी ही डीएपी लें। उर्वरक की कोई कर्मी नहीं होने पाएगी।