फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If you miss a little bit, will make you sick for five days.

Amethi News: जरा सा चूके तो पांच दिनों के लिए बीमार करेगा वायरल

Wed, 06 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
If you miss a little bit, will make you sick for five days.
जिला अस्पताल में ओपीडी में पहुंचे मरीज
अमेठी। भादों के बाद भी मौसम कहर बरपा रहा है। बारिश न होने से उमस बढ़ रही है। थोड़ी सी चूक लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। वायरल बुखार के मरीज बीते पांच दिनों में काफी बढ़ गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में अगर तनिक सी भी लापरवाही हुई तो वायरल कम से कम से पांच दिनों तक बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीज में 30 फीसद मरीज सिर्फ बुखार के आ रहे हैं। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय का कहना है कि इस मौसम में वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। इससे बचने को कई तरह की सावधानी आवश्यक है। पहले यह देखें कि वायरल की कैटेगरी क्या है, मसलन पेट से संबंधित है या फिर सांस आदि। वैसे बाहर की चीजों को खाने से बचें, साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह कहते हैं कि वायरल से बचने के लिए सतर्कता आवश्यक है। वायरल बुखार कम से कम पांच दिनों तक के लिए बीमार कर रहा है। यदि कोई समस्या हो तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन


बचाव के लिए यह करें
- वायरल फीवर या संक्रमण से बचाव का मुख्य तरीका अपने इम्युनिटी सिस्टम को स्ट्रांग बनाए रखना है। खानपान बेहतर रखें। व्यायाम करेें। शुद्ध पानी का प्रयोग करें। जिससे सेहत पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



चलाया अभियानसीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि निहालगढ़ में मंगलवार को अभियान चलाया गया। एक कूलर से मच्छर के लार्वा मिले हैं। उसे नष्ट करा दिया गया है। लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

जिला अस्पताल में बुखार के आने वाले मरीजदिनांक 01 सितंबर
कुल मरीज-1232
बुखार के मरीज-465
दिनांक 02 सितंबर

कुल मरीज-1092

बुखार के मरीज-397
दिनांक 04 सितंबर
कुल मरीज-1474

बुखार के मरीज-587
दिनांक 05 सितंबर

कुल मरीज- 1029

बुखार के मरीज-435
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed