फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If votes are not divided then BJP will not be seen anywhere: KL Sharma

वोट बंटेगा नहीं तो बीजेपी कहीं दिखेगी नहीं : केएल शर्मा

Wed, 20 Nov 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
If votes are not divided then BJP will not be seen anywhere: KL Sharma
गौरीगंज ​स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा व अन्य
अमेठी सिटी। वोट बंटेगा नहीं तो बीजेपी कहीं दिखेगी नहीं। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अच्छी स्थिति में हैं। वायनाड में वोटिंग प्रतिशत भले ही कम हुआ हो, लेकिन लीड हमारी सबसे अधिक होगी। झारखंड में हमारा गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा। उपचुनाव को सामान्य चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए। ये बातें संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए संजय गांधी अस्पताल में प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने झांसी में हुई घटना को दुखद बताते हुए कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। अगर वहां शाॅर्ट सर्किट से घटना हुई है तो अग्निशमन यंत्र, स्प्रिंकलर होने चाहिए थे। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान सिर्फ जुमलेबाजी के नारे दिए जाते हैं। आज बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, मजदूरों, नौजवानों पर बात नहीं हो रही है।
विज्ञापन


सांसद ने जिले में डीएपी की समस्या को लेकर कहा कि अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर जनपद के डीएम को डीएपी की उपलब्धता के संबंध में पत्र लिखा था, लेकिन अधिकारियों ने मांग के अनुरूप जिले में डीएपी उपलब्ध होने की रिपोर्ट दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर डीएपी उपलब्ध है तो किसान कतार में क्यों हैं, कहीं डीएपी नेपाल तो नहीं जा रही है, जैसे पहले हो चुका है। कहा कि इसका जवाब ब्यूरोक्रेसी को देना चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने होने वाली दिशा की बैठक पर कहा कि बैठक में पिछली कार्रवाई की समीक्षा होगी और नए प्रस्तावों पर विचार होगा। साथ ही बैठक में डीएपी का भी मुद्दा उठाया जाएगा। कहा कि संजय गांधी अस्पताल जिले के साथ अन्य जनपदों के मरीजों को बेहतर सेवाएं दे रहा है। यहां पर अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी ओर से जो सहयोग होगा, वह करने का प्रयास करेंगे।



वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सांसद
गौरीगंज के सेंभुई स्थित शिवमंगल तिवारी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा शामिल हुए। उन्होंने ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की भारत को एक अखंड सशक्त और मजबूत भारत बनाने में अग्रणी भूमिका रही है।



कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए किया प्रेरित
जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में पहुंचे गुरुकुल विद्यालय शाहगढ़ के बच्चों को सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कई संस्मरण बताए। बच्चाें से संवाद भी किया। इसके बाद सांसद ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, शिव दयाल, अशोक सिंह हिटलर, अनिल सिंह, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed