फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If the incentive amount is not received, the accountant will interrupt the work

प्रोत्साहन राशि नहीं मिली तो कार्य बाधित करेंगे लेखपाल

Tue, 05 Apr 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
If the incentive amount is not received, the accountant will interrupt the work
17 : गौरीगंज : डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचा लेखपाल संघ का प्रतिनिधि मंडल। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र आवेदन निस्तारण के लिए लेखपालों को पांच रुपये प्रति आवेदन भुगतान करने का निर्देश राजस्व परिषद की ओर से जारी किया गया है। पांच फरवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक लगातार मांग के बावजूद प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल नेे मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बकाया प्रोत्साहन राशि सात दिनों में दिलाने की मांग करते हुए मांगे पूरी नहीं होने पर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जुड़े सभी कार्य बाधित करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जनसेवा के माध्यम होने वाले आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र की जांच कर अग्रसारित करने के लिए राजस्व परिषद की ओर लेखपालों को पांच रुपये प्रति आवेदन प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था बनाई गई है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से प्रोत्साहन राशि भुगतान के संबंध में लिखित आदेश भी निर्गत किया जा चुका है।
विज्ञापन

बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से लेखपालों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिले में कार्यरत अमेठी तहसील के 57, गौरीगंज के 56, तिलोई के 45 व मुसाफिरखाना के 56 समेत 214 लेखपालों को पांच फरवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र आवेदन की जांच करने के लिए जिला प्रशासन को 59 लाख 11 हजार 280 रुपये का भुगतान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार मांग के बावजूद प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से परेशान लेखपाल अब आरपार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। मंगलवार को लेखपालों ने बैठक कर प्रोत्साहन राशि भुगतान पाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की तो प्रतिनिधि मंडल ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जिले में कार्यरत सभी लेखपालों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र आवेदन जांच की प्रोत्साहन राशि का भुगतान सात दिन में करने की मांग की गई है। लेखपालों ने सात दिन में प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने की दशा में ई-डिस्ट्रिक्ट पेार्टल से जुड़े सभी कार्यों को बाधित करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार तिवारी, राकेश कुमार गुप्ता, उग्रसेन सिंह, अनूप सिंह व राकेश मिश्र समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed