{"_id":"6ab420c53eb832c0370bf8a4","slug":"humidity-increased-as-soon-as-the-sun-came-out-people-were-in-distress-amethi-news-c-96-1-ame1008-176420-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: धूप निकलते ही बढ़ी उमस, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: धूप निकलते ही बढ़ी उमस, लोग बेहाल
Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
. गौरीगंज शहर में धूप से बचाव के लिए सिर ढक कर जाती युवतियां। -संवाद
अमेठी सिटी। बादलों की आवाजाही के बीच बुधवार को धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। दोपहर तक गर्मी का असर तेज होने से सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। जरूरी काम से घरों से निकले लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए राहगीर पेड़ और दुकानों की छांव तलाशते रहे। कई लोग छाता और गमछा लेकर धूप से बचाव करते दिखाई दिए।
गर्मी और उमस का सबसे ज्यादा असर खुले में काम करने वालों पर पड़ा। खेतों में काम कर रहे किसानों को लगातार पसीना निकलने से परेशानी हुई। किसान बारिश की आस लगाए हैं। उनका कहना है कि बारिश होने से उमस और गर्मी से राहत मिलने के साथ खेतों के काम में भी तेजी आएगी। गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी गर्मी का असर दिखा। यात्री धूप से बचने के लिए छांव में बैठे रहे।
बाजारों में दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या घट गई। ठेले और छोटे दुकानदार भी गर्मी से परेशान रहे। स्थानीय दुकानदार संजय मौर्य ने बताया कि दोपहर में गर्मी बढ़ने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो जाती है, जिससे बिक्री प्रभावित होती है।
विज्ञापन
राहगीर राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर में कुछ दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादलों की आवाजाही के साथ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में कुछ गिरावट और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।